- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- एशिया कप के मैचों की टाइमिंग बदली, भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब इतने बजे से खेला जाएगा
एशिया कप के मैचों की टाइमिंग बदली, भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब इतने बजे से खेला जाएगा
Published On Aug 30, 2025, 03:34 PM IST
Last UpdatedAug 30, 2025, 03:34 PM IST
एशिया कप के एक मैच को छोड़कर सभी मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है.
आधा घंटा पहले शुरू होगा मैच
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह मैच पहले से निर्धारित समय से भारतीय समयानुसार आधा घंटा बाद शुरू होगा. आगामी एशिया कप के 19 में से 18 मैच – जिनमें फ़ाइनल भी शामिल है , स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे (खाड़ी मानक समय) शुरू होंगे, जो मूल समय से आधे घंटे पहले होगा.
गर्मी की वजह से लिया गया फैसला
सितंबर में – जब टूर्नामेंट खेला जाएगा – दिन के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और देर शाम तक ऐसे ही रहने की उम्मीद है, इतनी भीषण गर्मी में खेलने से बचने के लिए, क्रिकेट बोर्डों ने मैचों के समय को थोड़ा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, प्रसारकों से यह अनुरोध किया गया और उन्होंने बदलावों पर सहमति जताई.
भारत- पाकिस्तान मैच नए समय पर होगा
पहले मैच का आयोजन भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होना है, अब यह आधे घंटे की देरी से होगा, इसका मतलब है कि सभी दिन-रात्रि मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे. भारत के सभी मैच जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाला मुकाबला भी शामिल है, अब शाम आठ बजे से खेला जाएगा.
यूएई और ओमान के मैच पहले से निर्धारित समय पर होंगे
इस बदलाव का 15 सितंबर को अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में यूएई और ओमान के बीच मुकाबले पर असर नहीं होगा. यह मुकाबला पहले से निर्धारित समय भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
10 सितंबर को भारत को पहला मुकाबला
अफ़गानिस्तान और हांगकांग 9 सितंबर को अबू धाबी में आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए मैदान में उतरेंगे. भारतीय टीम पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से खेलेगी. भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा.