×

T20 WC 2026: क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा, मार्श-जंपा के नाम बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया-ओमान मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था, ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

Australia cricket team

Australia cricket team

AUS VS OMAN T20 WC 2026 Match Records: टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को नौ विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में अपने अभियान को समाप्त किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था, ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने…

मिशेल मार्श ने की रोहित शर्मा की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श ने 33 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली. मार्श का विश्व कप में यह लगातार दूसरा अर्धशतक था. बतौर कप्तान टी20 विश्व कप मैचों में लगातार 2 अर्धशतक लगाने वाले मिशेल मार्श चौथे खिलाड़ी हैं, उनसे पहले पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक (2007 में), रोहित शर्मा (2026 में), और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (2026 में) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. मिशेल मार्श ने इस पारी से रोहित, शोएब और शाई होप की बराबरी कर ली है.

Babar azam records
Babar azam records

बाबर आजम के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में लगातार (सर्वाधिक) तीन अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है. बाबर आजम ने यह उपलब्धि 2021 टी20 विश्व कप में हासिल की थी.

Adam Zampa
Adam Zampa


एडम जंपा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

ओमान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, टी20 विश्व कप में जांपा का यह छठा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार था। जांपा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा. गेल, जयवर्धने और शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप में 5-5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है.

Virat Kohli
Virat Kohli

विराट कोहली हैं टॉप पर

विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है.

AUS VS OMAN
AUS VS OMAN

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 62 गेंद रहते यह मैच जीता. लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बची गेंदों के आधार पर संयुक्त रूप से यह सबसे बड़ी जीत है। 2024 में इंग्लैंड ने भी अमेरिका के खिलाफ 116 का लक्ष्य 62 गेंद शेष रहते हासिल किया था. ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में 102 का लक्ष्य 58 गेंद पहले, वेस्टइंडीज ने 2024 में यूएसए के खिलाफ 129 का लक्ष्य 55 गेंद पहले और इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में 126 का लक्ष्य 50 गेंद पहले हासिल किया था.

Oman cricket team
Oman cricket team

ओमान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

ओमान की टी20 विश्व कप में यह लगातार 10वीं हार थी. 2021 से 2026 टी20 विश्व कप के बीच टीम ने लगातार 10 मैच गंवाए हैं, बांग्लादेश ने भी 2007 से 2012 के बीच लगातार 10 मैच गंवाए थे, नामीबिया, आयरलैंड और पापुआ न्यू गिनी लगातार 7 मैच गंवा चुकी है.

Trending This Week