- Home
- Photos
- AUS VS SA ODI Series: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में कौन आगे, भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच ?
AUS VS SA ODI Series: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में कौन आगे, भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच ?
Published On Aug 18, 2025, 04:57 PM IST
Last UpdatedAug 18, 2025, 04:57 PM IST
टी-20 सीरीज में जीत से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां टीम की चुनौती आसान नहीं होने वाली है. वनडे में साउथ अफ्रीका का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
साल 1922 से अब तक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 110 वनडे मैच खेले गए, जिसमें 55 मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम रहे, जबकि 51 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते, इनके अलावा तीन मुकाबले टाई रहे, जबकि एक मैच बिना कोई नतीजे के समाप्त हुआ था.
पिछले 10 मैच में सात बार साउथ अफ्रीका को मिली है जीत
दोनों देशों के बीच पिछले 10 मुकाबलों को देखा जाए, तो साउथ अफ्रीका ने सात मैच जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ तीन मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की, साल 2023 के बाद से दोनों देश आपस में कभी वनडे मुकाबलों में एक-साथ नहीं खेले. पिछले पांच मुकाबलों को देखा जाए, तो पांचों बार ऑस्ट्रेलिया को हार मिली है. साउथ अफ्रीका ने पिछले पांच मैच में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन, 164 रन, 122 रन, 134 रन और तीन विकेट से शिकस्त दी
ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल:
19 अगस्त: पहला वनडे मैच (कैजली स्टेडियम, केर्न्स) सुबह 10 बजे से
22 अगस्त: दूसरा वनडे मैच (ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके) सुबह 10 बजे से
24 अगस्त: तीसरा वनडे मैच (ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके) सुबह 10 बजे से
भारत और कब और कहां होगा प्रसारण ?
क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज का प्रसारण भारत में हॉटस्टार एप पर लाइव देख सकते हैं, भारत में इस सीरीज का टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण होगा. भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से मैच की शुरुआत होगी. 9.30 बजे टॉस होगा.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:
साउथ अफ्रीका की टीमः टेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, एडेन मार्करम, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और प्रेनेलन सुब्रायन.
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन और एडम जांपा.