• Home
  • Photos
  • PHOTOS: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में दूसरी बार लगाई खिताबी हैट्रिक, जीत के बाद मना जश्न

PHOTOS: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में दूसरी बार लगाई खिताबी हैट्रिक, जीत के बाद मना जश्न

Edited By : Akhilesh Tripathi | Feb 26, 2023, 10:41 PM IST

Published On Feb 26, 2023, 10:41 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2023, 10:41 PM IST

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर लगातार तीसरी और कुल छठी बार खिताब जीता.

1 /5

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर लगातार तीसरी और कुल छठी बार खिताब जीता. (Photo-ICC)


2 /5

बेथ मूनी ने 53 गेंद में 74 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौका और एक छक्का लगाया. बेथ मूनी का टी-20 वर्ल्ड फाइनल में यह दूसरा अर्धशतक है, इससे पहले साल 2020 में भी मूनी ने 54 गेंद में 78 रन की पारी खेली थी. मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. (Photo-ICC)


3 /5

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम 137 रन ही बना सकी. जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्व मनाया. (Photo-ICC)



4 /5

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में एश्ले गार्डनर की भी प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए. गार्डनर को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. गार्डनर ने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी भी की थी. (Photo-ICC)


5 /5

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का अब तक आठ बार आयोजन हुआ है, जिसमें छह बार ऑस्ट्रेलिया के नाम खिताब रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में यह खिताब जीता था (Photo-ICC)