×

जो मैकुलम और गंभीर नहीं कर पाए वह CSK के युवा सितारे ने कर दिखाया, बल्ले से मचाया तूफान

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा सितारे ने बल्ले से ऐसा कमाल करके दिखाया है जो ब्रेंडन मैकुलम और गौतम गंभीर तक नहीं कर पाए हैं.

Ayush Mhatre

Ayush Mhatre Create History: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा सितारे आयुष म्हात्रे ने बल्ले से गजब का धमाल मचाया है. यूथ टेस्ट में म्हात्रे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार शतक ठोका है. शतक के साथ उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम, गौतम गंभीर हर किसी को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, म्हात्रे ने यूथ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ कम से कम 300 रन बनाए हैं.

Ayush-Mhatre

1. आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर आते हैं. आयुष म्हात्रे ने 2 मैच में 103.65 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं. उन्होंने इस लिस्ट में मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है.

2. ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. मैकुलम ने यूथ टेस्ट के 3 मैच में 95.58 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं.


3. एचटी डिक्सन

एचटी डिक्सन ने अपने करियर में 2 यूथ टेस्ट खेले. इसमें उन्होंने 88.45 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए थे.

4. जॉर्डन जॉनसन

जॉडर्न जॉनसन ने अपने करियर में 2 यूथ टेस्ट मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 85.44 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे.

5. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं. गौतम गंभीर ने 3 यूथ टेस्ट मैच खेले थे इसमें उन्होंने 83.16 के स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए थे.

Trending This Week