• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • स्टीव स्मिथ के साथ मैदान पर साझेदारी निभाएंगे बाबर आजम, इस टीम के लिए बरसाएंगे रन

स्टीव स्मिथ के साथ मैदान पर साझेदारी निभाएंगे बाबर आजम, इस टीम के लिए बरसाएंगे रन

Edited By : Saurav Kumar | Jun 13, 2025, 04:31 PM IST

Published On Jun 13, 2025, 04:31 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2025, 04:31 PM IST

पाकिस्तान टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम जल्द ही स्टीव स्मिथ के साथ खेलते हुए नजर आएंगे. बाबर ने बिग बैश लीग की टीम सिडनी सिक्सर्स के साथ डील साइन की है.

1 /5

बिग बैश में बाबर करेंगे डेब्यू

बाबर आजम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली यह लोकप्रिय लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. बाबर बिग बैश लीग के अगले सीजन 2025-26 में सिडनी सिक्सर्स टीम के लिए बल्ले से रन बनाते हुए नजर आएंगे.

2 /5

सिडनी सिक्सर्स के लिए मचाएंगे धमाल

अगले साल बिग बैश लीग का 15वां सीजन खेला जाएगा. इस सीजन के शुरुआत से पहले बाबर आजम ने यह बड़ी डील सिडनी सिक्सर्स के साथ की है. फैंस लंबे समय से बाबर आजम और स्टीव स्मिथ को साथ खेलता देखना चाहते थे. फैंस की यह चाहत अब बिग बैश लीग में पूरी होने वाली है.

3 /5

स्टीव स्मिथ के साथ निभाएंगे साझेदारी

स्टीव स्मिथ भी सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं. वह इस टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बाबर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी टीम को चौथी बार बिग बैश लीग का खिताब दिला पाते हैं या नहीं.

4 /5

‘यह मेरे लिए शानदार मौका’

बाबर आजम ने सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़ने को लेकर कहा, ‘दुनिया की बेस्ट टी20 लीग में इतनी सफल फ्रेंजाइजी के साथ जुड़ने का मौका मिलना और उनके लिए खेलना मेरे लिए काफी शानदार मौका है. मैं टीम को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए, फैंस के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए और इस अनुभव को अपने दोस्त, परिवार और सपोर्टर के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं.’

5 /5

सिडनी सिक्सर्स को होगा बड़ा फायदा

बाबर आजम के सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़ने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. बाबर दुनियाभर के अलग-अलग मैदान पर रनों का अंबार लगा चुके हैं. ऐसे में वह बिग बैश लीग में भी बल्ले से धमाल मचाते हुए सिडनी सिक्सर्स को चैंपियन बना सकते हैं.