• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, बीमार हुए टीम इंडिया के कप्तान; टूर्नामेंट से बाहर

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, बीमार हुए टीम इंडिया के कप्तान; टूर्नामेंट से बाहर

Edited By : Saurav Kumar | Aug 28, 2025, 01:33 PM IST

Published On Aug 28, 2025, 01:33 PM IST

Last UpdatedAug 28, 2025, 01:33 PM IST

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के कप्तान बीमारी के वजह से अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

1 /1

शुभमन गिल की तबियत अचानक खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें वायरल फीवर हुआ है. शुभमन गिल की तबियत खराब होना भारतीय टीम और फैंस के लिए बुरी खबर है.

गिल के वायरल होने के बाद वह दिलीप ट्रॉफी से भी बाहर हो गए हैं. वह दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्तानी करने वाले थे. हालांकि अब बीमीरी की वजह से वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं.

शुभमन गिल के बाहर होने के बाद अब नॉर्थ जोन की कप्तान अंकित कुमार करते हुए नजर आएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिल की तबियत में सुधार हो रहा है.

गिल की ब्लड सैंपल में भी कोई समस्या सामने नहीं आई है. ऐसे में वह जल्द ही मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आएंगे. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनका यह चहेता खिलाड़ी जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए.

आपको बता दें कि शुभमन गिल को भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया है. गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था.