×

ENG vs IND: मोहम्मद सिराज के लिए बुरी खबर, आईसीसी ने लिया इतना कड़ा ऐक्शन!

मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करने के बाद जिस तरह का जश्न मनाया वह आईसीसी के नियमों के खिलाफ था. और इसके लिए उन्हें सजा मिली है.

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन काफी गुस्से में नजर आए. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे दिन बेन डकेट का विकेट लेने के बाद सिराज को गुस्सा पड़ा महंगा.

सिराज को आया गुस्सा

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर यहां लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) का विकेट लेने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए जुर्माना लगाया गया.

akash siraj

सिराज पर मैच फीस का लगा जुर्माना

रविवार को सिराज ने बेन डकेट का विकेट लिया. और इसके बाद उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया वह आईसीसी को पसंद नहीं आया. सोमवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj


क्या कहता है आईसीसी का नियम

इस टेस्ट में चार विकेट लेने वाले सिराज को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद उसके खिलाफ दिखाई गई आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है.

क्या किया मोहम्मद सिराज ने

सिराज ने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को 12 रन पर आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक रवैया अपनाया तथा अपना कंधा उनके कंधे से भी टकराया. आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के बाद मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’

Shubman-Gill-Mohammed-Siraj
Shubman-Gill-Mohammed-Siraj

ICC ने दी सिराज को गलती की सजा

बयान में कहा गया है, ‘सिराज ने विकेट लेने के बाद फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के करीब जाकर जश्न मनाया और जब डकेट पवेलियन लौटने लगे तो उनके शरीर को स्पर्श भी किया.’

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

क्या बैन हो सकते हैं सिराज!

जुर्माने के अलावा सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है. यह उनका 24 महीने की अवधि में दूसरा अपराध था, जिससे उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है.जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या अधिक डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

Trending This Week