- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IND vs BAN: भारत के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट
IND vs BAN: भारत के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट
Published On Sep 17, 2024, 08:55 AM IST
Last UpdatedSep 17, 2024, 08:55 AM IST
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टेस्ट मैच हुए हैं. भारत ने 11 मुकाबले जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अभी क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट में कोई मुकाबला नहीं जीता है....
मोहम्मद अशरफुल (158)
बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने 17 दिसंबर 2004 को शुरू हुए टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 158 रन की नाबाद पारी खेली थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की सेंचुरी की मदद से 540 रन का स्कोर बनाया था. सौरभ गांगुली ने 88 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश ने अशरफुल की धमाकेदार सेंचुरी की मदद से 333 रन बनाए. हालांकि टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी. भारत की ओर से अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. दूसरी पारी में बागंलादेश सिर्फ 124 रन पर सिमट गया. इरफान पठान ने पांच विकेट लिए.
तमीम इकबाल (151)
24 जनवरी 2010 को शुरू हुए टेस्ट मैच में इकबाल पहली पारी में असफल रहे. वह खाता भी नहीं खोल पाए. महमूदुल्लाह के 96 रन की मदद से बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन का स्कोर बनाया. भारत ने राहुल द्रविड़ के 111, सचिन तेंदुलकर के 143 और धोनी के 89 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 544 रन का स्कोर बनाया. दूसरी पारी में तमीम इकबाल के 151 रन के बावजूद बांग्लादेश 312 रन ही बना सका. भारत को सिर्फ 2 रन का लक्ष्य मिला. वे 2 रन बाई से बने.
अमीनुल इस्लाम (145)
10 नवंबर 2000 से खेले ढाका में खेले गए इस मैच बांग्लादेश की पहली पारी में अमीनुल ने 145 रन की पारी खेली थी. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे. भारत ने सदगोपन रमेश (58), सौरभ गांगुली (84) और सुनील जोशी (92) की हाफ सेंचुरी की मदद से 429 रन बनाए. दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. और सिर्फ 91 पर ऑल आउट हो गई. भारत ने जीत के लिए 64 रन सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
मुशफिकुर रहीम (127)
9 फरवरी 2017 से हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय के 108 और विराट कोहली के 204 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 687 रन बनाए. चेतेश्वर पुजारा ने 83 और अजिंक्य रहाणे ने 82 रन बनाए. जडेजा ने भी 60 रन की पारी खेली. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 388 रन बनाए. रहीम ने 127 रन बनाए. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 159 रन पर घोषित कर दी. दूसरी पारी में बांग्लादेश 250 पर ऑल आउट हो गया. भारत ने मैच 208 रन से जीता.
मुशफिकुर रहीम (101)
17 जनवरी 2010 से चिटगांव में खेले गए मैच की पहली पारी में भारत ने 243 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने 105 रन की पारी खेली. वीरेंद्र सहवाग ने 51 रन बनाए. बांग्लादेश ने महमूदुल्लाह ने 242 रन बनाए. मुशफिकुर रहीम ने 44 रन बनाए. भारत ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 413 रन बनाए. गौतम गंभीर ने 116 रन बनाए. अमित मिश्रा ने भी 50 रन का योगदान दिया. वीवीएस लक्ष्मण ने 69 रन बनाए. बांग्लादेश को दूसरी पारी में 415 रन का टारगेट मिला. तमीम इकबाल ने 52 रन बनाए. रहीम ने इस मैच पारी में 101 रन बनाए. बांग्लादेश ने 301 रन बनाए.
जाकिर हसन (100)
14 दिसंबर 2022 से चिटगांव में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 404 रन बनाए. भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 90 और श्रेयस अय्यर ने 86 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन ने भी 58 रन बनाए. बांग्लादेश इसके जवाब में अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर सिमट गया. भारत ने दूसरी पारी 2 विकेट पर 258 के स्कोर पर घोषित कर दी. शुभमन गिल ने 110 और चेतेश्वर पुजारा ने 102 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन के 100 रन भी बांग्लादेश को हार से नहीं बचा पाई. भारत ने 188 रन से मैच जीता.