×

टी20 वर्ल्ड कप से हटेगा बांग्लादेश ? जानिए वो 5 मौके जब टीमों ने ICC टूर्नामेंट खेलने से किया इनकार

आईसीसी के अल्टीमेटम को मानने से इनकार करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है.

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है. आईसीसी के अल्टीमेटम को मानने से इनकार करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने यह फैसला लिया. यह पहला मौका नही है, जब किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट खेलने से इनकार किया है. पांच बार इससे पहले ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने मेज़बान देश में आईसीसी टूर्नामेंट खेलने से इनकार किया है.

1996 odi world Cup
1996 odi world Cup

1996 वनडे वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 1996 से पहले, सह-मेज़बान देश श्रीलंका एक भीषण गृहयुद्ध से गुजर रहा था. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले जनवरी में कोलंबो में धमाका हुआ, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ अपने ग्रुप मैच खेलने के लिए कोलंबो जाने से इनकार कर दिया. इसके चलते दोनों टीमों को उन मैचों के अंक गंवाने पड़े. ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि इसके बावजूद फाइनल में पहुंची, जहां उसे श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

England cricket team
England cricket team

2003 वनडे वर्ल्ड कप

2003 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या की संयुक्त मेज़बानी में हुआ, उसमें भी दो बार टीमें मेज़बान देशों में खेलने से पीछे हटीं. ब्रिटेन सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के शासन के खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. वहीं न्यूज़ीलैंड ने सुरक्षा कारणों से नैरोबी जाकर केन्या के खिलाफ खेलने से मना कर दिया.

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड दोनों ने अपने मैचों को हरारे और नैरोबी से बाहर कराने का अनुरोध किया, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया और जिम्बाब्वे और केन्या को वॉकओवर दिया गया. इंग्लैंड वर्ल्ड कप के पहले दौर में ही बाहर हो गया, जबकि न्यूज़ीलैंड ग्रुप-बी से किसी तरह सुपर सिक्स में पहुंचा। वॉकओवर का फायदा उठाने वाली केन्या टीम सेमी-फाइनल तक पहुंचने में सफल रही.

Zimbabwe cricket team
Zimbabwe cricket team


2009 टी20 वर्ल्ड कप

पांच साल बाद भी जिम्बाब्वे और ब्रिटेन के बीच संबंध नहीं सुधरे, ऐसे में यह अनिश्चितता बनी हुई थी कि अगर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को वीज़ा नहीं मिलता, तो क्या इंग्लैंड 2009 टी20 वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर पाएगा. आखिरकार जुलाई 2008 में आईसीसी और जिम्बाब्वे के बीच एक समझौता हुआ, जिसे उन्होंने “विन-विन समाधान” बताया, इसके तहत जिम्बाब्वे ने “खेल के व्यापक हित” में टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया.

जिम्बाब्वे ने कहा कि वे उस “पार्टी में बिना बुलाए मेहमान” नहीं बनना चाहते थे, जिसमें उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था, इसके बावजूद उन्हें अपनी पूरी भागीदारी फीस दी गई, उनकी जगह क्वालीफायर से एसोसिएट टीम स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया.

2016 u19 world Cup
2016 u19 world Cup

2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप

अक्टूबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा चिंताओं के चलते बांग्लादेश में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज़ से अपना नाम वापस ले लिया था. 2016 का अंडर-19 वर्ल्ड कप नज़दीक आया, तब भी ऑस्ट्रेलिया का रुख वही रहा। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, “बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलियाई हितों को खतरा” पहले की तरह ही बना हुआ था.

आईसीसी ने बांग्लादेश की यात्रा न करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले का “सम्मान” करने की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह इस फैसले से “निराश” है, टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की जगह आयरलैंड को शामिल किया गया.

indian team after winning champions trophy 2025
indian team after winning champions trophy 2025

2025 चैंपियंस ट्रॉफी

2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होने वाली थी, जो 29 साल बाद पाकिस्तान में आयोजित होने वाला पहला आईसीसी टूर्नामेंट होता. नवंबर 2021 में पाकिस्तान को आधिकारिक मेज़बान घोषित किया गया था. टूर्नामेंट के करीब आते ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि भारत सरकार से अनुमति न मिलने के कारण टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी. दोनों क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच लंबी बातचीत के बाद 2024-2027 चक्र के लिए एक समझौता किया गया.

इस समझौते के तहत तय हुआ कि भारत या पाकिस्तान किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर भिड़ेंगे. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी मैच दुबई में खेले गए, भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा किया.

Trending This Week