- Home
- Photos
- IPL में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले बैटर्स, अंगकृष रघुवंशी लिस्ट में शामिल
IPL में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले बैटर्स, अंगकृष रघुवंशी लिस्ट में शामिल
Published On Apr 26, 2026, 09:27 PM IST
Last UpdatedApr 26, 2026, 09:27 PM IST
आईपीएल के इतिहास में अब तक चार बल्लेबाज ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट हुए हैं. केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.
01. युसूफ पठान
आईपीएल के इतिहास में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट होने वाले पहले बल्लेबाज युसूफ पठान हैं. साल 2013 में रांची में केकेआर के लिए खेलते हुए युसूफ पठान पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट हुए थे. इस मैच में पठान ने 44 बॉल में 72 रन की पारी खेली थी.
02. अमित मिश्रा
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए अमित मिश्रा ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ भी आउट हुए थे. अमित मिश्रा साल 2019 में विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिए गए थे. उन्होंने एक रन बनाए थे.
03. रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड होने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए साल 2024 में चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए थे.
अंगकृष रघुवंशी
केकेआर के बल्लेबाज ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में लखनऊ में वह ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिए गए.
अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में अंगकृष रघुवंशी के आउट पर जमकर बवाल मचा. अंपायर के फैसले से नाराज रघुवंशी ने मैदान पर गुस्सा दिखाया, वहीं केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर भी चौथे अंपायर भी अंपायर से बहस करते दिखे.