• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज, जो रूट ने किया बड़ा कारनामा

लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज, जो रूट ने किया बड़ा कारनामा

Edited By : Saurav Kumar | Aug 31, 2024, 07:39 PM IST

Published On Aug 31, 2024, 07:39 PM IST

Last UpdatedAug 31, 2024, 07:39 PM IST

क्रिकेट इतिहास में कुछ बल्लेबाज इतने भाग्यशाली रहें हैं जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है. आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.

1 /4

1. जॉर्ज हेडली

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जॉर्ज हेडली ने सबसे पहले लॉर्ड्स के मैदान पर यह कारनामा किया था. जॉर्ज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1939 में लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था. उन्होंने पहली पारी में 106 और दूसरी पारी में 107 रन बनाए थे.

2 /4

2. ग्राहम गूच

इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी ग्राहम गूच लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. ग्राहम गूच ने साल 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 333 रन और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे.

3 /4

3. माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं. वॉन ने यह उपलब्धि साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी. वॉन ने मुकाबले की पहली पारी में 103 और दूसरी पारी में नाबाद 101 रन बनाए थे.

4 /4

4. जो रूट

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भी यह खास मुकाम हासिल कर लिया है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में जो रूट ने 143 रन और दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है और वह अभी भी नाबाद हैं.