×

T20I में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, लिस्ट हैरान कर देगी आपको

टी20 फॉर्मेट में जमकर चौके-छक्के लगते हैं. हालांकि आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेले हैं.

Rohit Sharma

PIC - X

टी20 फॉर्मेट को फैंस को काफी पसंद आता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज जमकर चौके छक्के लगाते हैं. हालांकि कुछ बल्लेबाज ऐसे भी होते हैं जो इस फॉर्मेट में भी सेट होने के लिए डॉट गेंद खेलते हैं. आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेले हैं.

1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले और कुछ समय पहले टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा डॉट गेंद खेलने के मामले में सबसे आगे हैं. रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 1146 डॉट गेंद खेली है.

2. मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपने करियर में 122 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 1033 डॉट बॉल खेले हैं.

TRENDING NOW


3. बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के टी20 कप्तान बाबर आजम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. बाबर ने 123 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 1017 गेंद डॉट खेली है.

Virat Kohli

4. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी लिस्ट में है. विराट कोहली ने अपने करियर में 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 877 गेंद डॉट खेली है.

David Warner

5. डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. वॉर्नर ने कंगारू टीम के लिए 110 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 872 गेंद पर कोई रन नहीं बनाया है.

Trending This Week