• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • साल 2024 में टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट, रसेल-हेड से आगे भारतीय युवा बल्लेबाज

साल 2024 में टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट, रसेल-हेड से आगे भारतीय युवा बल्लेबाज

Edited By : Akhilesh Tripathi | Oct 06, 2024, 11:36 AM IST

Published On Oct 06, 2024, 11:36 AM IST

Last UpdatedOct 06, 2024, 11:36 AM IST

साल 2024 में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से टी-20 में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आंद्रे रसेल, ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल है, मगर टॉप पर भारतीय खिलाड़ी का दबदबा है.

1 /5

01. अभिषेक शर्मा

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने टी-20 में साल 2024 में 20 इनिंग में 608 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 197.4 का है. (Image credit- BCCI X)

2 /5

02. आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. रसेल ने साल 2024 में टी-20 में 50 इनिंग में 1045 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 185.6 है. (Image credit- @KKRiders X)

3 /5

03. ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. ट्रेविस हेड ने साल 2024 में टी-20 में 39 इनिंग में 1442 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 182.07 का है. (Image credit- ICC X)

4 /5

04. फिन एलन

न्यूजीलैंड के फिन एलन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. फिन एलन ने साल 2024 में टी-20 में 23 इनिंग में 795 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 177.6 का है. (Image credit- ICC X)

5 /5

05. जेक फ्रेजर मैक्गर्क

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. मैक्गर्क ने टी-20 के 26 इनिंग में 668 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 174.0 का है. (Image credit- X)