×

785 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी, कैसा रहा ईशान किशन का प्रदर्शन ?

ईशान किशन ने इससे पहले आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 10 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 21, 2026 7:41 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को पहले टी-20 मैच में नागपुर में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वापसी की. ईशान किशन 785 दिन बाद भारतीय टीम में वापस लौटे, हालांकि वापसी मैच उनके लिए यादगार साबित नहीं हुआ. ईशान किशन वापसी मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके.

ईशान किशन ने वापसी मैच में पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और पहली ही बॉल पर चौका लगाया. उन्होंने तीसरे ओवर में जैकब डफी की गेंद पर चौका लगाकर अपने फॉर्म का संकेत दिया, मगर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. वह लेग स्टंप के बाहर हटकर गेंद को मारने का प्रयास कर रहे थे, मगर एक्स्ट्रा कवर पर लपके गए. एक्स्ट्रा कवर के फ़ील्डर मार्क चैपमेन ने हल्का ऊपर की ओर वेट ट्रांसफर करते हुए दोनों हाथों से कैच लपक लिया. डफी ने किशन को स्टेप आउट करता देख लेंथ को पीछे खींच लिया.

दो साल बाद ईशान किशन की वापसी

ईशान किशन दो साल से ज्यादा समय के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं. उन्होंने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला था. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए चुने गए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 10 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल था.

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को जगह नहीं दी गई है.