×

टेस्ट में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले खिलाड़ी, अश्विन ने रचा इतिहास

टेस्ट में बहुत कम ही बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने नंबर 8 या उससे नीचे उतरकर शतक लगाया है. हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे.

Ashwin celebrating his century

Image Credit: BCCI X

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया है. शतक के साथ वह उन बड़े प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है.

1. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी इस खास लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. विटोरी टेस्ट में 5 बार नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 5 शतक लगाए हैं. उनका इस दौरान सर्वोच्च स्कोर 140 रन का रहा है.

Ashwin and Jadeja batting during the Test match

2. आर अश्विन (भारत)

आर अश्विन ने आज बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक लगाया. अश्विन आज भारत के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए थे. नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए यह अश्विन का चौथा टेस्ट शतक है. उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन रहा है. वह इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

TRENDING NOW


3. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. होल्डर वेस्टइंडीज के लिए 3 मैच में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने टेस्ट में उतरे हैं. इनमें उन्होंने 3 शतक लगाए हैं.

4. कामरान अकमल (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल तीन बार नंबर 8 या उससे नीचे पाकिस्तान के लिए टेस्ट में बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इस दौरान अकमल ने 3 शतक लगाए हैं.

5. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए टेस्ट में 2 बार नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इसमें धोनी के बल्ले से 2 शतक निकले हैं.

Trending This Week