×

BCCI ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ नकद राशि का किया ऐलान, जानें किसे मिलेगी कितनी रकम ?

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम की थी.

Team India Champion

Team India Champion

BCCI prize money for T20 World Cup winners: बीसीसीआई ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय मेंस टीम के लिए मंगलवार को 131 करोड रुपए के पुरस्कार की घोषणा की. यह पुरस्कार राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी. यह राशि 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली चैंपियन टीम को दिए गए 125 करोड़ रुपये से छह करोड़ रुपये अधिक है.

Team India champion
Team India champion

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम की थी. भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम है. वहीं टीम इंडिया को खिताब को डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बनी है. इसके अलावा घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर भारी ईनाम की घोषणा की है. बीसीसीआई ने 131 करोड़ की नकद राशि देने का ऐलान किया है. ऐसे में एक सवाल यह भी है कि इन पैसे का बंटबारा कैसा होगा.

Team India win celebration
Team India win celebration

हालांकि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का बड़ा हिस्सा मिलना तय है, जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए पुरस्कार राशि उनके पद के अनुसार तय की जाएगी.

T20 World Cup Prize money
T20 World Cup Prize money


किसे मिलेगी कितनी रकम ?

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के 15 खिलाड़ियों में से हर सदस्य को लगभग छह-छह करोड़ मिलेंगे, यानि 90 करोड़ खिलाड़ियों के हिस्से में आएगा जबकि बाकी बचे 41 करोड़ कोचिंग स्टॉफ और दूसरे सपोर्ट स्टाफ मेंबर्स में बांटे जाएंगे. बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा में कुल राशि बताई गई है, लेकिन विस्तृत ब्रेकडाउन को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है. कोचिंग स्टाफ (हेड कोच, असिस्टेंट कोच आदि), सपोर्ट स्टाफ (फिजियो, एनालिस्ट, मैनेजर, सिलेक्शन कमिटी आदि) के बीच उनके पदानुसार और योगदान के आधार पर राशि बांटी जाएगी.

T20 World Cup
T20 World Cup

साल 2024 के आधार पर बंटबारा

साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने पर भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए दिए गए थे और प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से लगभग पांच- पांच करोड़ रुपए आए थे.

India team celebration
India team celebration

बता दें कि यह राशि आईसीसी से मिलने वाली प्राइज मनी से अलग है, यह बीसीसीआई की तरफ से दिया जाने वाला बोनस है. आईसीसी की तरफ से भारत को विजेता बनने पर लगभग 27-28 करोड़ रुपए मिले थे.

Trending This Week