• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टीम इंडिया साल 2025 में अपने घर में इन देशों के खिलाफ खेलेगी सीरीज, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

टीम इंडिया साल 2025 में अपने घर में इन देशों के खिलाफ खेलेगी सीरीज, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 02, 2025, 07:18 PM IST

Published On Apr 02, 2025, 07:18 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2025, 07:18 PM IST

भारतीय टीम अपने घर पर अक्टूबर-नवंबर में दो बड़ी सीरीज खेलेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.

1 /5
(Image credit- X)

अक्टूबर में होगा वेस्टइंडीज का दौरा

वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगी. दो अक्टूबर से छह अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. वहीं 10 अक्टूबर- 14 अक्टूबर के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाएगा.

2 /5
Image Credit: X

नवंबर-दिसंबर में होगा साउथ अफ्रीका का दौरा

वहीं नवंबर दिसंबर में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे.

3 /5
india Test team

भारत- साउथ अफ्रीका के बीच होगा दो टेस्ट

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी. पहला टेस्ट मैच 14 से 18 नवंबर के बीच नई दिल्ली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में होगा. गुवाहाटी पहली बार टेस्ट की मेजबानी कर रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है.

4 /5
(Image credit- bcci)

साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मैच खेलेगा भारत

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में तीन दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 06 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से सभी मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे.

5 /5
(Image credit- BCCI X)

पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी

भारत और साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगे. टी-20 सीरीज का पहला मैच 09 दिसंबर को कटक में, दूसरा मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में, तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में और पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. टी-20 सीरीज से सभी मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है.