×

बीसीसीआई ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा ?

BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. ग्रेड ए प्लस में कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

Team India

(Photo credit-BCCI)

बीसीसीआई ने बुधवार को नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया. नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. ग्रेड ए प्लस में कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. ग्रेड के आधार पर ही खिलाड़ियों को सालाना रकम दी जाती है

ग्रेड ए प्लस में चार खिलाड़ी

ग्रेड ए प्लस में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जडेजा को शामिल किया गया है. इस ग्रेड के खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना सात करोड़ रुपए देती है. (Photo credit-BCCI)

ग्रेड ए में शामिल हैं छह खिलाड़ी

वहीं ग्रेड ए में आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या सहित कुल छह खिलाड़ी हैं. बीसीसीआई ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना पांच करोड़ रुपए देती है. (Photo credit-BCCI)

पांच खिलाड़ी ग्रेड बी में शामिल


सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना तीन करोड़ रुपए दिए जाते हैं.(Photo credit-BCCI)

सी ग्रेड में शामिल हैं 15 खिलाड़ी

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार को ग्रेड सी में शामिल किया है. इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं. (Photo credit-BCCI)

ईशान किशन- श्रेयस अय्यर सहित कई खिलाड़ी हुए बाहर

बीसीसीआई ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से इशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया है. वहीं उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, दीपक हूडा और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना सके. (Photo credit-BCCI)

Trending This Week