×

बीसीसीआई ने शॉट रन और रिटायर्ड आउट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब...

बीसीसीआई ने आगामी सत्र के लिए बहु-दिवसीय घरेलू टूर्नामेंटों में ‘गंभीर चोटों के स्थानापन्न’ खिलाड़ी का प्रावधान लागू किया है.

Short run

Short run

BCCI New rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने शॉट रन के नियमों के मामले में पहले से जारी नियम के साथ कुछ बदलाव किए हैं. इसके अलावा बीसीसीआई ने रिटायर्ड आउट को लेकर नियम भी बदले हैं. बीसीसीआई का यह सभी नियम सभी प्रारूपों में लागू होगा.

Short run rules
Short run rules

शॉर्ट रन को लेकर अब विपक्षी कप्तान करेगा फैसला

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बिल्कुल अलग नियम में यह फैसला सुनाया है कि अगर बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है, तो विपक्षी टीम का कप्तान तय करेगा कि स्ट्राइक कौन लेगा. बीसीसीआई ने कहा, फील्डिंग टीम का कप्तान यह तय करेगा कि अगली गेंद पर दोनों में से कौन स्ट्राइक लेगा.

BCCI
BCCI

शॉट रन को लेकर 18.5.2 के अनुसार बीसीसीआई का नियम

यदि जानबूझकर छोटा रन लिया गया हो तो अंपायर तो डिलीवरी पर लिए गए किसी भी रन को अस्वीकार करें. क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाएं, यदि लागू हो तो नो बॉल या वाइड का संकेत दें, क्षेत्ररक्षण कप्तान से अगले स्ट्राइकर का निर्णय लेने का अनुरोध करें और मैच के बाद अंपायर मिलकर घटना की सूचना बीसीसीआई मैच रेफरी को दे सकते हैं.

retired out
retired out


‘रिटायर्ड आउट’ के नियम में भी संशोधन

एक अन्य नियम में, बीसीसीआई ने कहा है कि यदि कोई बल्लेबाज धारा 25.4.2 के अलावा किसी अन्य कारण से रिटायर होता है, तो उसे तुरंत आउट मान लिया जाएगा और उसे विपक्षी कप्तान की सहमति के बिना भी बल्लेबाजी के लिए वापस आने का विकल्प नहीं मिलेगा, उसकी पारी को ‘रिटायर्ड आउट’ के रूप में दर्ज किया जाएगा.

Ball change
Ball change

एक गेंद को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा

बीसीसीआई ने भी आईसीसी की तरफ किए गए नियम में बदलाव को अपना लिया है, जिसके तहत वनडे क्रिकेट में दो गेंदों का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है. 34 ओवर के बाद केवल एक गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा, यह नियम विजय हजारे ट्रॉफी पर भी लागू होगा, जो एक घरेलू 50 ओवर की प्रतियोगिता है. नियम के अनुसार प्रत्येक क्षेत्ररक्षण टीम के पास अपनी पारी के लिए दो नई गेंदें होंगी, जिनका उपयोग बारी-बारी से ओवरों में किया जाएगा, अर्थात 1 से 34वें ओवर तक प्रत्येक छोर से एक गेंद, 34वें ओवर की समाप्ति पर, क्षेत्ररक्षण टीम पारी के शेष सभी ओवरों के लिए उपयोग की जाने वाली दो गेंदों में से एक गेंद का चयन करेगी.

Rishabh pant Injured
Rishabh pant Injured

नया रिप्लेसमेंट रूल भी लागू होगा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगामी सत्र के लिए बहु-दिवसीय घरेलू टूर्नामेंटों में ‘गंभीर चोटों के स्थानापन्न’ खिलाड़ी का प्रावधान लागू किया है. राज्य संघों को सूचित किए गए नए नियम में कहा गया है, अगर किसी खिलाड़ी को संबंधित मैच के दौरान गंभीर चोट लगती है तो स्थानापन्न खिलाड़ी की अनुमति दी जा सकती है. यह चोट किसी बाहरी झटके के कारण लगी होनी चाहिए और इसके परिणामस्वरूप फ्रैक्चर या गहरा कट या ‘डिस्लोकेशन’ (खिसकना) आदि हुआ हो, इस चोट के कारण खिलाड़ी बचे मैच के लिए अनुपलब्ध हो जाना चाहिए.

Trending This Week