×

क्या जाने वाली है अजित अगरकर की कुर्सी? Asia Cup टीम ऐलान के बाद कॉन्ट्रैक्ट में हुआ बड़ा बदलाव

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान बाद अजित अगरकर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनके कार्यकाल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

Ajit agarkar

Ajit agarkar

Big News of Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने हाल ही में एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था. एशिया कप के ऐलान के बाद बीसीसीआई के चीफ चयनकर्ता अजित अगरकर की कुर्सी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar

दरअसल, एशिया कप में टीम के ऐलान के बाद बीसीसीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट अगले साल जून तक बढ़ा दी है.

अजित अगरकर के कार्यकाल की शुरुआत 2023 जून से हुई थी. उनके द्वारा चुनी हुई भारतीय स्क्वॉड ने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 और फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. यही नहीं उनके द्वारा चुने गए स्क्वॉड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल तक का सफर तय किया था. उनके इन्हीं तमाम उपलब्धियों को देखते हुए उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया गया है.

Ajit agarkar


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसे लेकर कहा, ‘उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते और टेस्ट और टी20 में भी बदलाव देखा. बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को 2026 तक बढ़ा दिया है जिसे अगरकर ने स्वीकार भी कर लिया है.’

Ajit agarkar

अजित अगरकर के चयन समिति के अध्यक्ष रहते हुए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव भी हुए हैं. उनके रहते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा.

वहीं भारतीय टीम को टेस्ट में शुभमन गिल के रूप में और टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव के रूप में नया कप्तान देखने को मिला है.

Trending This Week