• Home
  • News
  • T20 World Cup 2026 Super 8 full Schedule after Pakistan beat Namibia

T20 WC 2026: पाकिस्तान की एंट्री के बाद सुपर-8 का शेड्यूल तय, जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत ?

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में ग्रुप 2 में है. इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम शामिल हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 18, 2026, 07:35 PM IST

Published On Feb 18, 2026, 07:35 PM IST

Last UpdatedFeb 18, 2026, 07:35 PM IST

Usman Tariq

Usman Tariq

T20 WC 2026 Super 8 Schedule: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. पाकिस्तान की जीत के बाद सुपर-8 की सभी आठ टीमें तय हो गई है. पाकिस्तान की जीत ने सुपर-8 के शेड्यूल भी तय कर दिए हैं. पाकिस्तान 21 फरवरी को सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में ग्रुप 2 में है. इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम शामिल हैं. वहीं ग्रुप 1 में भारत की टीम शामिल है. भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम है.

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल:

21 फरवरी- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

22 फरवरी- इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे

23 फरवरी- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे

24 फरवरी- इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

25 फरवरी- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

26 फरवरी- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे

26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई, शाम 7 बजे

27 फरवरी- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

28 फरवरी- पाकिस्तान vs श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे

01 मार्च- जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर 3 बजे

01 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज, इडेन गार्डेन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे

चार- पांच मार्च को खेला जाएगा सेमीफाइनल

सुपर-8 से दोनों ग्रुपों से दो- दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. सेमीफाइनल मुकाबला चार और पांच मार्च को खेला जाएगा. आठ मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा.

साहिबजादा फरहान- उस्मान तारिक के कमाल से पाकिस्तान की जीत

सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के पहले शतक के बाद स्पिनर शादाब खान (19 रन देकर तीन विकेट) और उस्मान तारिक (16 रन देकर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के ग्रुप मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया.नामीबिया की टीम को 17.3 ओवर में महज 97 रन पर समेट दिया.

इस जीत से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के अगले चरण के लिए अपना क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया जो 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेला जाएगा. यह टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editors Pick