BCCI Naman Award Winners List: भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. वहीं स्मृति मंधाना ने बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था. इसके अलावा अलग-अलग वर्ग में कई खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए गए. बीसीसीआई नमन अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट…
Shubman Gill
पॉली उमरीगर पुरस्कार (2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर)- मेंस- शुभमन गिल
शुभमन गिल के लिए 2025 का साल बेहद शानदार रहा और उन्होंने क्रिकेट के लंबे प्रारूपों में खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक के तौर पर स्थापित किया. इंग्लैंड दौरे पर कप्तान गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की अगुवाई करते हुए 10 पारियों में 75.40 के औसत से कुल 754 रन बनाए जिससे वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसमें चार शतक और 269 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर भी शामिल था. पिछले साल भारत की ‘चैंपियंस ट्रॉफी’ जीत में भी गिल ने अहम भूमिका निभाई थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज़ के तौर पर प्रवेश किया था. बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 188 रन बनाकर अपना अभियान समाप्त किया.
Smriti Mandhana
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर – महिला: स्मृति मंधाना़
स्मृति मंधाना ने 2025 का समापन कुल 1,703 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ किया. इसमें वनडे में 1,362 रन शामिल हैं जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. ऐसा करके मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज़ बन गईं. भारत को अपना पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना ने अहम योगदान दिया. उन्होंने नौ मैचों में कुल 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहीं. विश्व कप से पहले बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने नयी दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया और इस तरह उन्होंने विराट कोहली के 52 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
Shree-Charani
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू – महिला- एन श्री चरणी
Harshit Rana-Arshdeep-singh
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू – पुरुष: हर्षित राणा
Deepti Sharma
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट – 2024-25 – महिला: दीप्ति शर्मा
Smriti Mandhana odi
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल – 2024-25 – महिला: स्मृति मंधाना
Rahul dravid Mithali raj
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार:
रोजर बिन्नी
राहुल द्रविड़
मिताली राज
Deepti Sharma
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट – 2024-25 – महिला: दीप्ति शर्मा
MCA
बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
Lala Amarnath Award
लाला अमरनाथ पुरस्कार
घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई)
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: हर्ष दुबे (विदर्भ)
Jagmohan Dalmiya trophy
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी:
2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू): इरा जाधव (मुंबई)
2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) (सीनियर महिला एकदिवसीय): शेफाली वर्मा (हरियाणा)
2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज – एलीट ग्रुप: यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा)
2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार)
MA Chidambaram Trophy
एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी:
2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)
2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: रागवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
2024-25 में कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: दीपज्योति सैकिया (असम)
(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: मैकनील एचएन (कर्नाटक)
(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)
Harsh dubey
माधवराव सिंधिया पुरस्कार:
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हर्ष दुबे (विदर्भ)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: सुचित जे. (नागालैंड)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: वाईवी. राठौड़ (विदर्भ)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: स्नेहल कौथंकर (गोवा)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.