×

BCCI खिलाड़ियों को देने जा रही है वरदान! Asia Cup से पहले लाने जा रही है ये नया नियम

बीसीसीआई खिलाड़ियों को देखते हुए एक खास नियम लाने जा रही है जो टीम और खिलाड़ियों के लिए वरदान के तरह होगी.

BCCI Introduce New Rule: भारतीय टीम ने हाल ही में अपना इंग्लैंड दौरा पूरा किया है. इस दौरे पर टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2-2 से टेस्ट सीरीज बराबरी की थी. इस सीरीज के दौरान भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल भी हुए थे जिसके बाद बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था.

Rishabh pant Injured

पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पैर में गंभीर चोट लगी थी. उनके चोट के बाद कई पूर्व खिलाड़ी ने स्पोर्ट्स इंजरी रिप्लेसमेंट रूल लाने की वकालत आईसीसी से की थी. हालांकि आईसीसी इस तरह के नियम पर फिलहाल कुछ काम नहीं कर रही है लेकिन बीसीसीआई ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है.

Rishabh pant injury Update

बीसीसीआई ने पंत की चोट को देखते हुए आगामी घरेलू सीजन से पहले सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट नियम पेश किया है. यह नियम 2025-26 घरेलू क्रिकेट से प्रभावी होगा और मल्टी डे फॉर्मेट क्रिकेट में चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट के लिए प्रभावी होगा.

Rishabh pant


बीसीसीआई द्वारा बनाए नए नियम के अनुसार मल्टी डे मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल होता है तो उसे बीच मैच से बाहर किया जा सकता है और टीम मैनेजमेंट उसके योग्य खिलाड़ी को रिप्लेस कर पाएगी.

इस नियम के आने के बाद टीम को बहुत फायदा होगा और उनके रणनीति पर खास असर नहीं पड़ेगा. हालांकि फिलहाल यह नियम रेड बॉल क्रिकेट तक ही सीमित रहेगा. इसे व्हाइट बॉल में लाया नहीं जाएगा.

BCCI IPL

हालांकि रिपोर्ट के अनुसार इस नियम को अगले साल आईपीएल में लाया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई के ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Trending This Week