• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत, इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, डेब्यू मैच में...

WI VS AUS: ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत, इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jul 21, 2025, 10:11 AM IST

Published On Jul 21, 2025, 10:11 AM IST

Last UpdatedJul 21, 2025, 10:11 AM IST

पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

1 /5
Roston chase

साईं होप और रोस्टन चेज ने जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज के कप्तान साईं होप (39 बॉल में 55 रन) और रोस्टन चेज (32 बॉल में 60 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन बनाए. आंद्र रसेल (08) बड़ी पारी नहीं खेल सके. शिमरन हेटमायर ने 19 बॉल में 38 रन की पारी खेली. बेन ड्वार्शुइस ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की.

2 /5
Australia win

ऑस्ट्रेलिया ने सात गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. कप्तान मिचेल मार्श (17 बॉल में 24 रन) ने अच्छी शुरुआत की, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. जैक फ्रेजर मैक्गर्क (02) ने भी निराश किया. जोश इंग्लिश (18) और ग्लेन मैक्सवेल (11) का बल्ला भी इस मैच में खामोश रहा, मगर कैमरन ग्रीन और मिचेल ओवन ने विस्फोटक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

3 /5
Ben Dwarshuis

बेन ड्वार्शुइस ने किया कमाल

सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में बेन ड्वार्शुइस ने गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया. उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट चटकाए. उन्होंने रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर को अपना शिकार बनाया. बेन ड्वार्शुइस का बल्लेबाजी में भी योगदान रहा और उन्होंने नाबाद पांच रन की पारी खेलकर टीम को जीत भी दिलाई.

4 /5
Cameron Green

कैमरन ग्रीन की धमाकेदार वापसी

कैमरन ग्रीन लंबे समय बाद टी-20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे थे और अपने वापसी मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 26 बॉल में 51 रन की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए.

5 /5
Mitchell Owen

डेब्यू मैच में मिचेल ओवन का जलवा

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले मिचेल ओवन अपने पहले ही मैच में छा गए. गेंदबाजी में एक विकेट हासिल करने वाले मिचेल ओवन ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बने. उन्होंने 27 गेंद में 50 रन की पारी में छह छक्के जड़े.