- Home
- Photos
- ENG vs IND: सोबर्स और कैलिस जैसे महान आलउंडर की लिस्ट में जुड़ा स्टोक्स का नाम, हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
ENG vs IND: सोबर्स और कैलिस जैसे महान आलउंडर की लिस्ट में जुड़ा स्टोक्स का नाम, हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
Published On Jul 26, 2025, 07:48 PM IST
Last UpdatedJul 26, 2025, 07:48 PM IST
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट के दो बड़े दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है.
इंग्लैंड के कप्तान ने अपने खास अंदाज में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने चौथे दिन की शुरुआत में एक शानदार छक्का लगाया और फिर 141 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी ने टेस्ट में शतक लगाने का उनका दो साल का इंतजार भी खत्म किया. उनका आखिरी शतक जुलाई 2023 में एशेज के दौरान आया था.
बेन स्टोक्स के नाम अब उनके टेस्ट करियर में 7032 रन और 229 विकेट दर्ज हो चुके हैं. वह जिस शानदार फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए वह लिस्ट में अभी बहुत आगे जा सकते हैं.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम लिस्ट में सबसे आगे हैं. जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैच खेला था. इसमें उन्होंने 13289 रन और 292 विकेट झटके थे.
वेस्टइंडीज के पूर्व महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स भी यह कारनामा अपने टेस्ट करियर में कर चुके हैं. गैरी सोबर्स ने अपने टेस्ट करियर में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 8032 रन और 235 विकेट अपने नाम किए थे.
इन तीन के अलावा अब तक कोई भी ऑलराउंडर टेस्ट इतिहास में 7 हजार से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है.