×

1950 के बाद टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत वाले बॉलर्स (मिनिमम 150 विकेट)

1950 के बाद टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत वाले बॉलर्स (मिनिमम 150 विकेट)...

Bumrah taking a Test wicket

Image Credit: X

Best Bowling Average in Test: टेस्ट में गेंदबाज हमेशा से मैच पलटने के लिए जाने जाते हैं. गेंदबाज सेशन दर सेशन बल्लेबाजों का पूरा टेस्ट लेते हैं. ऐसे में हम आपको 1950 के बाद टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत वाले बॉलर्स के बारे में बताएंगे. जिन्होंने कम से कम करियर में 150 टेस्ट विकेट लिए हो.

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस खास लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. बुमराह ने अब तक 42 टेस्ट मैच में 181 विकेट झटके हैं. जिसमें उनका गेंदबाजी औसत 20.06 का है. बुमराह इस खास लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं.

2. एलन डेविडसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एलन डेविडसन लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. डेविडसन ने अपने टेस्ट करियर में 44 मैच में 186 विकेट झटके थे. उनका टेस्ट में गेंदबाजी औसत 20.53 का रहा था.


3. मैलकम मार्शल (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मैलकम मार्शल ने 81 टेस्ट मैच में 376 विकेट झटके थे. इस दौरान इस खूंखार गेंदबाज का गेंदबाजी औसत 20.94 का रहा था.

4. जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व घातक तेज गेंदबाज जोएल गार्नर ने 58 टेस्ट मैच में 259 विकेट झटके थे. जोएल गार्नर का गेंदबाजी औसत टेस्ट में 20.97 का रहा था.

5. कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस ने 98 टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम के लिए 405 विकेट अपने नाम किए थे. एंब्रोस का इस दौरान गेंदबाजी औसत 20.99 का रहा था.

Trending This Week