• Home
  • Photos
  • इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

Edited By : Bharat Malhotra | Jul 11, 2024, 10:35 AM IST

Published On Jul 11, 2024, 10:35 AM IST

Last UpdatedJul 11, 2024, 10:35 AM IST

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज कौन से हैं.

1 /5

पहले दिन लूटी महफिल

यह जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट मैच है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के पहले दिन गस एटिकसन ने महफिल लूट ली. यह उनका पहला टेस्ट मैच था और उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट के अपने नाम किए. यह इंग्लैंड के लिए डेब्यू टेस्ट में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है. उन्होंने 45 रन देकर सात विकेट लिए.

2 /5

डॉमिनिक कार्क

डॉमिनिक कार्क ने 22 जून 1995 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सिर्फ एक विकेट लिया था. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जबर्दस्त खेल दिखाया और 19.3 ओवर में 43 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 324 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने रॉबिन स्मिथ ने 90 और ग्रीम हिक के 67 रन के मदद से 336 रन बनाए. वेस्टइंडीज को 296 का टारगेट मिला. इसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 223 पर ऑल आउट हो गई. डैरेन गॉफ ने तीन विकेट लिए.

3 /5

गस एटिंकसन

गस एटिंकसन ने इंग्लैंड के लिए 10 जुलाई 2024 में लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बेहतरीन डेब्यू किया है. यह जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट मैच है. और एटिकसन इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं. एटिकसन ने 12 ओवर में 45 रन देकर सात विकेट लिए. यह इंग्लैंड के लिए किसी भी गेंदबाज का डेब्यू पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

4 /5

जॉन लीवर

इंग्लैंड के बाएं हाथ के इस पेसर ने 17 से 22 दिसंबर के बीच दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच में इंग्लैंड ने पारी और 25 रन से जीत हासिल की. इंग्लैंड ने पहली पारी में 381 रन बनाए. डेनिस एमीस ने 179और विकेटकीपर बल्लेबाज एलन नॉट ने 75 रन की पारी की. लीवर ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 53 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल किया और भारत को 122 के स्कोर पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 23 ओवर में 46 रन देकर सात विकेट लिए.

5 /5

एलक बेडसर

यह बात 1946 की है. दाएं हाथ के पेसर एलक बेडसर ने भारत के खिलाफ लॉर्डस में 29.1 ओवर में 49 रन देकर सात विकेट लिए. भारत ने पहली पारी में 200 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो हार्डस्टाफ के 205 रन की मदद से 428 रन बनाए. भारत ने दूसरी पारी में वीनू माकंड के 63 और लाला अमरनाथ के 50 रन की मदद से 275 रन बनाए. बेडसर ने अगली पारी में चार विकेट लिए. इंग्लैंड के सामने 48 रन का टारगेट था जो उसने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया.