- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- IPL डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स, टॉप-5 में अश्वनी कुमार की एंट्री
IPL डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स, टॉप-5 में अश्वनी कुमार की एंट्री
Published On Apr 01, 2025, 07:57 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2025, 07:57 PM IST
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अश्वनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाए.
01. अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे.
02. एंड्रयू टाई
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. एंड्रयू टाई ने साल 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ 17 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे.
03. शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व स्पीडस्टार शोएब अख्तर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साल 2008 में केकेआर के लिए डेब्यू करते हुए शोएब अख्तर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 11 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.
04. अश्वनी कुमार
भारत के युवा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करते हुए केकेआर के खिलाफ 24 रन देकर चार विकेट लिए हैं.
05. केवोन कूपर
वेस्टइंडीज के केवोन कूपर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. केवोन कूपर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए साल 2012 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट चटकाए थे.
06. डेविड वीज
नामीबिया के डेविड वीज इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. डेविड वीज ने साल 2015 में आरसीबी के लिए डेब्यू करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.