- Home
- Photos
- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, सिर्फ 4 ने ही छुआ है दहाई का आंकड़ा
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, सिर्फ 4 ने ही छुआ है दहाई का आंकड़ा
Published On Mar 24, 2026, 11:31 AM IST
Last UpdatedMar 24, 2026, 11:31 AM IST
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज कौन से हैं. 10 से ज्यादा मेडन ओवर सिर्फ चार ही गेंदबाजों ने फेंके हैं. और इसमे से तीन भारतीय हैं.
भुवनेश्वर कुमार
यह तेज गेंदबाज भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहा हो लेकिन भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में अब भी पूरी तरह सक्रिय हैं. साल 2011 में अपना पहला आईपीएल मैच खेलने वाले भुवनेश्वर ने इस लीग में 190 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 703.4 ओवर गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 14 ओवर मेडन फेंके है. इस लीग में भुवनेश्वर कुमार के नाम 198 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 2 ‘फाइव विकेट हॉल’ भी हैं. इस गेंदबाज ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. इस गेंदबाज ने तीन टीमों के लिए आईपीएल खेला है.
प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार का नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में है. साल 2008 से 2017 के बीच दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 119 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 420.4 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किए. प्रवीण कुमार ने इस लीग में 14 मेडन ओवर फेंके हैं.
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने साल 2015 से 2025 के बीच 120 आईपीएल मैच खेले. इस दौरान 447.1 ओवर गेंदबाजी करते हुए 143 विकेट निकाले. इस लीग में बोल्ट 11 मेडन ओवर फेंक चुके हैं. उन्होंने 2 बार पारी में 4 विकेट हासिल किए. आईपीएल 2020 में बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान एक ओवर मेडन भी रहा.
इरफान पठान
बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने साल 2008 से 2017 के बीच आईपीएल करियर में 103 मुकाबले खेले, जिसमें 80 विकेट निकाले. पठान ने 340.3 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान 10 मेडन ओवर निकाले. पठान ने अपने आईपीएल करियर में पांच टीमों से खेला, जिनमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायन्स शामिल हैं.