- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- बुरा फंसा पाकिस्तान का यह दिग्गज गेंदबाज, मानहानि केस में मिली धमकी
बुरा फंसा पाकिस्तान का यह दिग्गज गेंदबाज, मानहानि केस में मिली धमकी
Published On May 31, 2025, 07:58 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2025, 07:58 PM IST
पाकिस्तान के स्टार दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मानहानि के केस में बुरी तरह फंस गए हैं.
सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान टेलीविजन नेटवर्क (पीटीवी) के पूर्व खेल निदेशक डॉ. नियाज ने अपने वकील के माध्यम से यह नोटिस भेजा है.
अख्तर ने कथित तौर पर उनके पाकिस्तान टीम के साथ कार्यकाल के दौरान उन्हें ‘किट मैन’ बताया था. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने एक पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘डॉ. नियाज मूल रूप से टीम में हमारे लिए बैग और सामान ढोते थे.’’
अख्तर जब पाकिस्तान टीम के खेलते थे तब डॉ. नियाज ने कुछ दौरों पर पाकिस्तान टीम के डेटा विश्लेषक के रूप में काम किया था.अख्तर ने टीम में कोचों और प्रबंधकों की भूमिका की आलोचना करते हुए बताया कि कैसे डॉ. नियाज खिलाड़ियों के बैग ढोने के लिए टीम में थे. उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने टीम में यही काम किया. मुझे उनके किसी और काम के बारे में जानकारी नहीं है.’’
डॉ. नियाज के वकील ने इस नोटिस में 14 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई और हर्जाने का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा.
इन दोनों के बीच पहले भी टकराव हो चुका है. इमरान खान की सरकार के समय में डॉ. नियाज ने मामूली विवाद के बाद अख्तर को पीटीवी पर लाइव शो छोड़ने के लिए कहा था. एक मंत्री के हस्तक्षेप पर उन्होंने बाद में इस तेज गेंदबाज से माफी मांगी और दोनों ने तब विवाद सुलझा लिया था.