×

सूर्या ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका से आगे निकली टीम इंडिया, IND VS USA मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मैच में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 49 बॉल में 84 रन (10 चौके, 04 छक्के) बनाए.

Surya Kumar Yadav records

Surya Kumar Yadav records

IND vs USA Match Records: भारत और यूएसए की टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 49 बॉल में 84 रन (10 चौके, 04 छक्के) बनाए. इस पारी से उन्होंने ना सिर्फ भारत की लाज बचाई, बल्कि बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम किया. उन्होंने रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के क्लब में जगह बना ली है. भारत और यूएसए में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर...

Surya Kumar yadav
Surya Kumar yadav

सूर्या ने बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड्स, कोहली को पीछे छोड़ा

भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेली. यह टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.सूर्या ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम भारत के खिलाफ बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए दुबई में साल 2021 में नाबाद 68 रन बनाने का रिकॉर्ड था. क्रिस गेल (88 रन) इस लिस्ट में टॉप पर है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में साल 2009 में 88 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे कर लिए. वह रोहित, कोहली और धोनी के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय हैं. इसके अलावा सूर्या ने दिग्गज विराट कोहली का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब (17) का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने विराट कोहली (16) को पीछे छोड़ दिया है.

Suryakumar-Yadav-84
Suryakumar-Yadav-

साउथ अफ्रीका से आगे निकली टीम इंडिया

भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करते ही साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप (2024-2026) में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार नौ मैच जीते हैं. साउथ अफ्रीका (2024) के नाम लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड था.

Saurabh Netravalkar
Saurabh Netravalkar


सौरव नेत्रावलकर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अमेरिका के गेंदबाज सौरव नेत्रावलकर ने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 65 रन खर्च किए, जो टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे महंगा स्पेल है. इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज थे, उन्होंने 2007 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं लिया था.

Shadley van Schalkwyk
Shadley van Schalkwyk

वैन शाल्कविक का यूएसए के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

वैन शाल्कविक ने चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर चार विकेट लिए. यह टी-20 वर्ल्ड कप में USA के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले 2024 में डलास में पाकिस्तान के खिलाफ नोशतुश केंजिगे ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए थे. वहीं एसोसिएट टीम के गेंदबाज की तरफ से फुल मेंबर टीम के खिलाफ एक ओवर में तीन विकेट वह दूसरे गेंदबाज भी बने हैं. इससे पहले यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2022 में यह कारनामा किया था.

Team India Powerplay
Team India Powerplay

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद घरेलू T20I में भारत का तीसरा सबसे कम पावरप्ले स्कोर

भारत ने यूएसए के खिलाफ मैच में पावरप्ले में चार विकेट पर 46 रन बनाए. यह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद घरेलू T20I में भारत का तीसरा सबसे कम पावरप्ले स्कोर है. यह चौथा मौका है, जब किसी फुल मेंबर टीम ने T20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ पावरप्ले में चार विकेट गंवाए हैं.

abhishek-sharma golden duck
abhishek-sharma golden duck

शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा अभिषेक शर्मा का नाम

अभिषेक शर्मा इस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए. टी-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू पारी में गोल्डन डक का शिकार होने वाले अभिषेक शर्मा पांचवें बल्लेबाज हैं. इससे पहले गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, शार्दुल ठाकुर और दीपक हूडा भी टी-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू पारी में गोल्डन डक का शिकार हुए हैं.

Ishan Kishan Abhishek sharma
Ishan Kishan Abhishek sharma

टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार हुआ ऐसा

भारत के लिए यूएसए के खिलाफ मैच में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की. यह टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार हुआ है, जब बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों ने टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग की है. इससे पहले 2012 में गौतम गंभीर- इरफान पठान टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने उतरे हैं. ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में शिखर धवन- पार्थिव पटेल और ईशान किशन और ऋषभ पंत की बाएं हाथ की जोड़ी ओपनिंग कर चुकी है.

Trending This Week