PSL से नाम वापस ले रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब तक इन खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार
Published On Mar 20, 2026, 03:30 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2026, 03:30 PM IST
पीएसएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि इसके दो दिन बाद यानि 28 मार्च से आईपीएल शुरू होगा.
ब्लेसिंग मुजरबानी
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार किया था, मगर उन्होंने आईपीएल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया और केकेआर की टीम में शामिल हुए. केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनको अपनी टीम में शामिल किया है. ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक साल का बैन लगा सकता है.
गुडाकेश मोती
वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने लाहौर कलंदर्स के साथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए करार किया था. उन्होंने यात्रा संबंधी समस्या को लेकर लीग से बाहर होने का फैसला लिया है. उनका अलग होना आईपीएल के टाइम से मेल खाता है, ऐसे में कहा जा रहा है कि वह आईपीएल में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर खुद को तैयार रखना चाहते हैं.
ऑटनील बार्टमैन
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑटनील बार्टमैन ने हैदराबाद ह्यूस्टन किंग्समेन के साथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए करार किया था. मगर उन्होंने अपना नाम अब वापस ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल में ऑटनील बार्टमैन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं.
टाइमल मिल्स
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से अचानक अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने निजी वजह से यह फैसला लिया. वह पीएसएल 2026 में पेशावर जाल्मी की टीम का हिस्सा थे.
स्पेन्सर जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया के स्पेन्सर जॉनसन ने भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर जॉनसन पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के साथ करार किया था. उन्होने पर्सनल रीजन की वजह से यह फैसला लिया था, मगर माना जा रहा है कि वह आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के संपर्क में हैं.