×

T20I में एक ओवर में सबसे बॉल डालने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह की लिस्ट में एंट्री

अर्शदीप सिंह ने कुल सात वाइड गेंद फेंकी और अपने ओवर में कुल 18 रन खर्च किए. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर के स्पेल में अर्शदीप सिंह ने 54 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया.

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

Most balls in one over in T20I cricket: भारत के अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने एक ओवर में 13 बॉल डाले, जो संयुक्त रुप से फुल मेम्बर देश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें है. उन्होंने नवीन उल हक की बराबरी की, जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 13 गेंदें डालने का रिकॉर्ड था. टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदे डालने वाले बॉलर्स की लिस्ट…

Mongolia cricket
Mongolia cricket

01. लुवसानज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन

मंगोलिया के गेंदबाज लुवसानज़ुंडुई एर्डेनेबुलगन का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. उन्होंने जापान के खिलाफ मैच में 14 गेंदें डाली थी.

Bhutan cricket
Bhutan cricket

02. थिनले जाम्तशो

भूटान के थिनले जाम्तशो का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. थिनले जाम्तशो ने मालदीव के खिलाफ मैच में 14 गेंदें डाली थी.

Cricket
Cricket

TRENDING NOW


03. केवाई विलफ्राइड

आईबरी कोस्ट के केवाई विलफ्राइड लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने सेंट हेलेना के खिलाफ मैच में 14 गेंदें डाली थी.

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

04. अर्शदीप सिंह

भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 13 गेंदें डाली.

Ghulam Murtaza
Ghulam Murtaza

05. गुलाम मुर्तजा

इंडोनेशिया के गुलाम मुर्तजा का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. गुलाम मुर्तजा ने कम्बोडिया के खिलाफ मैच में 13 गेंदें डाली थी.

Naveen-ul-Haq
Naveen-ul-Haq

06. नवीन उल हक

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एक ओवर में 13 गेंदें फेंकी थी.

इन छह गेंदबाजों के अलावा कैमरून के Idriss Tchakou ने भी एक ओवर में 13 गेंदें फेंकी है.

Trending This Week