• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • टेस्ट के एक सेशन में एक ही बल्लेबाज को दो बार आउट करने वाले बॉलर्स, लायन ने किया कमाल

टेस्ट के एक सेशन में एक ही बल्लेबाज को दो बार आउट करने वाले बॉलर्स, लायन ने किया कमाल

Edited By : Saurav Kumar | Feb 01, 2025, 03:39 PM IST

Published On Feb 01, 2025, 03:39 PM IST

Last UpdatedFeb 01, 2025, 03:39 PM IST

टेस्ट के एक सेशन में एक ही बल्लेबाज को दो बार आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट...

1 /6

वेडसर (इंग्लैंड)

टेस्ट में सबसे पहली बार यह वाक्या साल 1954 में हुआ था. इंग्लैंड के गेंदबाज बेडसर ने पाकिस्तान के खिलाड़ी वजीर मोहम्मद को मैनचेस्टर टेस्ट के एक सेशन में दो बार आउट किया था.

2 /6

कीथ बॉयस (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीथ बॉयस ने 1973 लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के एंड्रयू नॉट को एक सेशन में दो बार पवेलियन की राह दिखाई थी.

3 /6

3. इरफान पठान (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने साल 2004 चटग्राम टेस्ट में यह कारनामा किया था. इरफान पठान ने बांग्लादेश के खिलाड़ी रफीक को एक सेशन में दो बार आउट किया था. इरफान पठान भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं जो इस खास लिस्ट में शामिल हैं.

4 /6

4. ग्रीम स्वॉन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्वॉन ने साल 2010 में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान बट्ट को इस खास जाल में फंसाया था. लॉर्ड्स टेस्ट में स्वॉन ने दो बार सलमान बट्ट को एक सेशन में दो बार पवेलियन की दिखाई.

5 /6

5. प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)

श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ यह कमाल किया था. जयसूर्या ने आयरलैंड के टकर को गाले में एक सेशन में दो बार आउट किया था.

6 /6

6. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन इस खास लिस्ट में जुड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं. नाथन लायन ने श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को एक सेशन में दो बार पवेलियन की राह दिखाई. लायन ने चांदीमल को पहली इनिंग में आउट किया. इसके बाद इसी सेशन में श्रीलंका की दूसरी पारी में भी चांदीमल नाथन लायन का शिकार बने.