• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-5 बॉलर्स, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कर चुका है कमाल

नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-5 बॉलर्स, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कर चुका है कमाल

Edited By : Saurav Kumar | Sep 07, 2024, 07:59 PM IST

Published On Sep 07, 2024, 07:59 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2024, 07:59 PM IST

हम आपको टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में शतक लगाया है.

1 /5

1. इयान स्मिथ (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान स्मिथ नंबर 9 पर टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इयान ने भारत के खिलाफ 1990 में 173 रन की पारी खेली थी. उन्होंने ये रन महज 136 गेंद में बनाए थे. अपनी पारी में इयान ने 23 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

2 /5

2. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी टेस्ट में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा चुके हैं. ब्रॉड ने यह कामयाबी पाकिस्तान के खिलाफ 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट में हासिल की थी. नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने मुकाबले में 169 रन की पारी खेली थी. ब्रॉड ने 169 रन 297 गेंदों में 19 चौके और 1 छक्का लगाकर बनाया था.

3 /5

3. क्लेम हिल (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्लेम हिल ने साल 1908 एशेज के दौरान बल्लेबाजी में शानदार खेल दिखाया था. क्लेम ने मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 160 रन की शानदार पारी खेली थी. उनकी पारी के दमपर ऑस्ट्रेलिया मुकाबला 245 रन के बड़े अंतर से जीत पाई थी.

4 /5

4. आसिफ इकबाल (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आसिफ इकबाल ने 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया था. आसिफ ने अपनी पारी में 146 रन बनाए थे. आसिफ इकबाल ने अपनी पारी के दौरान 244 गेंद खेली जिसमें वह 21 चौके और 2 छक्के जड़ने में कामयाब हुए थे.

5 /5

5. डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और अपनी फिरकी के लिए मशहूर डेनियल विटोरी भी यह कारनाम कर चुके हैं. विटोरी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2003 में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाया था. विटोरी ने मुकाबले में 170 गेंद का सामना करते हुए 23 चौके और 1 छक्का लगाते हुए यह यादगार पारी खेली थी.