- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- चैंपियंस ट्रॉफी में 'फाइव विकेट हॉल' हासिल करने वाले बॉलर्स, लिस्ट में तीन भारतीय
चैंपियंस ट्रॉफी में 'फाइव विकेट हॉल' हासिल करने वाले बॉलर्स, लिस्ट में तीन भारतीय
Published On Feb 20, 2025, 10:25 PM IST
Last UpdatedFeb 20, 2025, 10:25 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी में 'फाइव विकेट हॉल' लेने का कारनामा अब तक 14 गेंदबाजों ने किया है.
01. शायनी ओ’कॉनर
न्यूजीलैंड के गेंदबाज शायनी ओ’कॉनर ने साल 2000 में यह कारनामा किया था. शायनी ने नैरोबी में पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे.
02. जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने साल 2017 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया था, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था.
03. वेन पर्नेल
साउथ अफ्रीका के वेन पर्नेल भी यह कारनामा कर चुके हैं. उन्होंने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पांच विकेट चटकाए थे.
04. शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने साल 2004 में यह कारनामा किया था. उन्होंने केन्या के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे.
05. जैकब ओरम
न्यूजीलैंड के जैकब ओरम भी यह कारनामा कर चुके हैं, उन्होंने साल 2004 में यूएसए के खिलाफ पांच विकेट अपने नाम किए हैं.
06. मखाया एंटिनी
साउथ अफ्रीका के मखाया एंटिनी भी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं, उन्होंने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
07. परवेज महरूफ
श्रीलंका के परवेज महरूफ ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइव विकेट हॉल लिया था. उन्होंने 2006 में यह कारनामा किया था.
08. ग्लेन मैकग्राथ
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ भी यह कारनामा कर चुके हैं. ग्लेन मैकग्राथ ने 2002 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया था. मैकग्राथ कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
09. जैक कैलिस
साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस के नाम भी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइव विकेट हॉल है. उन्होंने 1998 में पहले एडिशन में यह कारनामा किया था.
10. रविंद्र जडेजा
भारत के रविंद्र जडेजा भी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.. उन्होंने 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे.
11. मर्विन डिल्लन
इस लिस्ट में 11वें नंबर पर वेस्टइंडीज के मर्विन डिल्लन हैं, जिन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे.
12. मोहम्मद शमी
भारत के मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में साल 2025 में पांच विकेट चटकाए. चैंपियंस ट्रॉफी में ‘फाइव विकेट हॉल’ लेने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं.
13. वरुण चक्रवर्ती
भारत के वरुण चक्रवर्ती भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पांच विकेट हासिल किए.
14. मैट हेनरी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का नाम भी इस खास क्लब में शामिल हो गया है. मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ मैच में ‘पंजा’ खोला