×

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर मुरली, बाकी कौन

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें मुरलीधरन चोटी पर हैं. पर उनके अलावा ऐसे कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने साल 2001 में कुल 45 अंतरराष्ट्रीय मैच...

Muttiah Muralitharan

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें मुरलीधरन चोटी पर हैं. पर उनके अलावा ऐसे कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

Muttiah-Muralitharan
Muttiah-Muralitharan

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने साल 2001 में कुल 45 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. और इन मैचों में इस ऑफ स्पिनर ने कुल 136 विकेट लिए. उस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन देकर 8 विकेट लिए. साल 2001 में उन्होंने 8 बार पारी में पांच विकेट लिए.

muralitharan

मुथैया मुरलीधरन

मुरलीधरन ने साल 2006 में 40 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. और 128 विकेट लिए. मुरलीधरन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उस साल 70 रन देकर 8 विकेट था. मुरलीधरन ने 9 बार पारी में पांच विकेट लिए थे.

shane-warne


शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने साल 1994 में कुल 39 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. और उन्होंने इसमें 120 विकेट लिए. उनका बेस्ट 71 रन देकर 8 विकेट था. उन्होंने छह बार पारी में पांच विकेट लिए थे.

Mcgrath jpeg

ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के पेसर ग्लेन मैक्ग्रा ने 1999 में कुल 41 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इस पेसर ने 119 विकेट अपने नाम किए. मैक्ग्रा का उस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट था. उन्होंने भी छह बार पारी में पांच विकेट लिए.

मिशेल जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर मिशेल जॉनसन ने 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने इन मैचों में 113 विकेट लिए. जॉनसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 69 रन देकर पांच विकेट था. इस दौरान उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लिए.

Graeme-Swann

ग्रीम स्वान

इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने कैलेंडर ईयर 2010 में 39 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 111 विकेट लिए थे. उनका बेस्ट 65 रन देकर छह विकेट था. उन्होंने 6 बार पारी में पांच विकेट लिए.

Saeed Ajmal
Saeed Ajmal

सईद अजमल

पाकिस्तान के दिग्गज ऑफ स्पिनर सईद अजमल का नाम भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में है. अजमल ने साल 2013 में 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. इसमें उन्होंने 111 विकेट लिए थे. उनका बेस्ट 95 रन देकर सात विकेट था. इस दौरान उन्होंने चार बार पारी में पांच विकेट लिए.

Trending This Week