×

T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, स्पिनर्स का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं. टॉप 7 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबााजों में स्पिनर्स का जलवा है.

T20 World Cup

T20 World Cup

कहते हैं कि बल्लेबाज आपको मैच जितवाते हैं और गेंदबाज टूर्नामेंट. और यह बात ज्यादातर मामलों में सही जान पड़ती है. और 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी तो बल्लेबाजों के लंबे-लंबे शॉट्स पर तो सबकी नजर होगी ही लेकिन साथ ही गेंदबाजों की कमाल को भी खूब सराहा जाएगा. हम एक नजर देखते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं.

शाकिब-अल-हसन

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 43 मैचों में 50 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9 रन देकर चार विकेट हैं. शाकिब का इकॉनमी रेट 6.86 का है. उन्होंने तीन बार पारी में चार विकेट लिए हैं. वह एक बार भी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाए हैं

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. अफरीदी ने 34 मैचों में कुल 39 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर चार विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 6.71 का है. अफरीदी ने पारी में दो बार चार विकेट लिए हैं.


लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैचों में 38 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर पांच विकेट है. मलिंगा का इकॉनमी रेट 7.43 का है. उन्होंने पारी में एक बार पांच विकेट लिए हैं.

वानिंडु हसरंगा

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंडु हसरंगा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 19 मैचों में 37 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर तीन विकेट हैं. उनका इकॉनमी रेट 6.00 का है. उन्होंने पारी में एक बार भी चार या पांच विकेट नहीं लिए.

राशिद खान

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजृों की लिस्ट में शामिल हैं. राशिद खान ने टी20 वर्ल्ड कप में 23 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने कुल 37 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 9 रन देकर चार विकेट हैं. उनका इकॉनमी रेट 6.30 का है. राशिद ने तीन बार पारी में चार विकेट लिए हैं. वह एक बार भी पारी में पांच विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

एडम जाम्पा

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 21 मैच खेले हैं. इस लेग स्पिनर ने 36 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 19 रन देकर पांच विकेट है. जम्पा का इकॉनमी रेट 6.32 का रहा. उन्होंने पारी में एक बार चार विकेट और 1 बार पांच विकेट लिए हैं.

सईद अजमल

पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने टी20 वर्ल्ड कप में 23 मैचों में 36 विकेट लिए हैं. उका बेसल्ट 19 रन देकर चार विकेट है. अजमल का इकॉनमी रेट 6.79 का है. उन्होंने तीन बार पारी में चार विकेट लिए हैं.

टिम साउदी

न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 36 ही विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट 4 रन देकर तीन विकेट है. उनका इकॉनमी रेट 6.99 का रहा है. साउदी ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में 25 मैच खेले हैं.

Trending This Week