Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 12, 2025 1:41 PM IST

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सूर्यकुमार यादव से नाराज हैं. चोपड़ा ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव के लगातार असफल होने की आलोचना की है. उन्होंने जोर देकर कहा एक कप्तान, जो एक विशेषज्ञ बल्लेबाज है, को पहले रन बनाने जरूरी हैं.
साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 214 रन का टारगेट दिया था. गुरुवार 11 दिसंबर को खेले गए मैच में सूर्यकुमार ने चार गेंद पर सिर्फ पांच रन बनाए. भारतीय टीम इस मैच में सिर्फ 162 रन पर आउट हो गई और आखिर उसे मैच में 51 रन से हार मिली.
अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए वीडियो में पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि कि सूर्यकुमार यादव का काम सिर्फ टॉस जीतना और टीम को मैनेज करना ही नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘आप टीम के कप्तान हैं. लेकिन एक कप्तान का काम सिर्फ टॉस जीतना और गेंदबाजों को मैनेज करना ही नहीं है. उसका काम सिर्फ रणनीति बनाना ही नहीं है. अगर आप टॉप 4 में बल्लेबाजी करते हैं तो आपका पहला काम रन बनाना है.’
चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 से पहले और बाद में टी20 इंटरनेशनल में रन नहीं बनाए हैं.
उन्होंने कहा, ‘अब कई मुकाबले हो चुके हैं. अगर 17 पारियों में आपका बल्लेबाजी औसत 14 का है और स्ट्राइक-रेट भी बहुत अच्छा नहीं है. आपने कोई हाफ सेंचुरी भी नहीं लगाई है और आपने सिर्फ दो बार 25 से ज्यादा रन बनाए हैं. यह आईपीएल से पहले और बाद में समस्या रही है.’
आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव जबर्दस्त फॉर्म में थे. उन्होंने 16 पारियों में 65.18 के औसत से 717 रन बनाए हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 17 पारियों में 201 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 14.35 का रहा है.
इसी वीडियो में आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सूर्या को बल्ले से योगदान देना होगा.
उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर कोई संदेह है. या वह वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं कर पाएंगे. मैं ऐसा बिलकुल नहीं कर रहा. तो मेरी बात को बिलकुल गलत कोट मत कीजिए. लेकिन सच यह है कि उन्हें रन बनाने होंगे.’
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर ने कहा कि भारतीय कप्तान और उपकप्तान शुभमन गिल को वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करनी होगी.
उन्होंने कहा, ‘अगर आप नंबर 3 या नंबर 4 पर खेलते हैं और आप रन नहीं बना रहे हैं और वे लगातार एक लंबे वक्त तक लगातार रन नहीं बना रहा हैं, तो जब वर्ल्ड कप शुरू होगा तो आपमें पूरी तरह आत्मविश्वास नहीं होगा. तो, सूर्यकुमार यादव, कप्तान, और शुभमन गिल, उपकप्तान, को बेशक रन बनाने चाहिए. ‘
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
