• Home
  • Photos
  • तीन मैच में सिर्फ 24 रन, 25.20 करोड़ के खिलाड़ी ने बढ़ाई केकेआर की टेंशन

तीन मैच में सिर्फ 24 रन, 25.20 करोड़ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने बढ़ाई केकेआर की टेंशन

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 06, 2026, 09:32 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 09:32 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 09:32 PM IST

कैमरन ग्रीन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सिर्फ दो रनों का सामना किया और चार रन की पारी खेलकर आउट हुए.

1 /5
Cameron green flop

पंजाब के खिलाफ सिर्फ चार रन बना सके कैमरन ग्रीन

आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन पहले ही फिटनेस की वजह से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में भी निराश किया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह सिर्फ चार रन की पारी खेलकर आउट हो गए. उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और जेवियर बार्टलेट की गेंद पर विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह को कैच थमा बैठे.

2 /5
Cameron Green

तीन मैच में बनाए हैं 24 रन

कैमरन ग्रीन ने इस सीजन तीन मैच में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 बॉल में 18 रन बनाए थे. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह सिर्फ दो रन ही बना सके. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वह सिर्फ चार रन की पारी खेलकर आउट हो गए.

3 /5
Cameron Green fitness

गेंदबाजी नहीं कर रहे ग्रीन

कैमरन ग्रीन ने फिलहाल गेंदबाजी शुरू नहीं की है. वह नेट्स पर बॉलिंग कर रहे हैं, मगर उन्होंने अब तक आईपीएल मैचों में गेंदबाजी नहीं की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी गेंदबाजी पर वर्कलोड मैनजमेंट का हवाला दिया है. केकेआर की तरफ से भी ग्रीन के जल्दी गेंदबाजी करने की बात कही गई है.


4 /5
Cameron green 25.20 crore

केकेआर ने 25.20 करोड़ की लगाई थी बोली

कैमरन ग्रीन को केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन ने 25.20 करोड़ की बोली के साथ अपने नाम किया है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋषभ पंत (27 करोड़) और श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़) के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

5 /5
Cameron Green IPL Records

कैमरन ग्रीन का आईपीएल में कैसा है रिकॉर्ड

कैमरन ग्रीन ने आईपीएल में 31 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 154.03 की स्ट्राइक रेट से 727 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 16 विकेट भी अपने नाम किए हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस, आरसीबी का भी हिस्सा रहे हैं.