• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • क्या अपनी मर्जी से RR का साथ छोड़ सकते हैं संजू सैमसन? नियम दूसरे टीमों की बढ़ा सकती है टेंशन

क्या अपनी मर्जी से RR का साथ छोड़ सकते हैं संजू सैमसन? नियम दूसरे टीमों की बढ़ा सकती है टेंशन

Edited By : Saurav Kumar | Aug 15, 2025, 10:33 AM IST

Published On Aug 15, 2025, 10:33 AM IST

Last UpdatedAug 15, 2025, 10:33 AM IST

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स से अलग होने की चर्चा काफी तेज है. ऐसे में यहां जानिए क्या संजू अपनी मर्जी के अनुसार टीम का साथ छोड़ सकते हैं.

1 /1

ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या संजू सैमसन अपनी मर्जी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं या नहीं. फैंस के मन में उठ रहे इन सवालों का जवाब देते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के नियम क्या कहते हैं.

आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम को पसंद के अनुसार या सिर्फ अपनी मर्जी से उनका साथ छोड़ नहीं सकता है. अगर फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को रिटेंशन के जरिए या नीलामी के जरिए अपने साथ शामिल करती है तो खिलाड़ी बिना फ्रेंचाइजी के इजाजत के टीम का साथ नहीं छोड़ सकते हैं.

खिलाड़ी को ट्रेड करने या उसे रिलीज करने का फैसला पूरी तरह से फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है. राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को रिटेंशन के जरिए अपने साथ बनाए रखा था. राजस्थान ने 18 करोड़ की बड़ी रकम देकर संजू को रिटेन किया था. संजू और राजस्थान टीम के बीच 2027 तक का कॉन्ट्रैक्ट है.

ऐसे में संजू सैमसन बिना राजस्थान रॉयल्स के अनुमति के टीम का साथ छोड़ नहीं सकते हैं. आईपीएल 2025 के समापन के बाद से ही संजू सैमसन और फ्रेंचाइजी के बीच अलगाव की बात सामने आई थी.

चर्चा इसकी भी है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं. राजस्थान और चेन्नई फिलहाल ट्रेड का विकल्प तलाश रही है लेकिन अब तक यह ट्रेड डील फाइनल नहीं हो सका है. देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन सीएसके में जाते हुए दिखेंगे या नहीं.