×

लगातार दो T20I में सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी, संजू सैमसन के क्लब में तिलक की एंट्री

लगातार दो टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...

Image Credit: X

Consecutive Cetury in T20I: टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाना बहुत बड़ी बात मानी जाती है. ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी लगातार दो मुकाबलों में शतक जड़ दे तो उसकी बात ही अलग है. हम आपको टी20 इंटरनेशनल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने लगातार दो मुकाबलों में शतक लगाया है.

1. गुस्तव मेकॉन (फ्रांस)

टी20 इंटरनेशनल में पहली बार यह कारनामा गुस्तव मेकॉन ने किया था. फ्रांस के इस बल्लेबाज ने 25 जुलाई 2022 को स्विट्जरलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी. इस मैच के दो दिन बाद यानि 27 जुलाई 2022 को मेकॉन ने नॉर्वे के खिलाफ शतक लगाया था.

2. राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो भी यह कारनामा कर चुके हैं. रूसो ने 4 अक्टूबर 2022 को भारत के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी. भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 27 अक्टूबर 2022 को अपने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 109 रन की शतकीय पारी खेली थी.

Phill salt top Scorer


3. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 16 दिसंबर 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 103 रन की तूफानी पारी खेली थी. सॉल्ट का तूफान लगातार दूसरे मुकाबले में भी बना रहा और उन्होंने 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली थी.

Sanju Samson with Ground staff

4. संजू सैमसन (भारत)

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस खास लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. संजू ने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 111 रन की तूफानी पारी खेली थी.

सैमसन ने उसके बाद आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रन की तूफानी सेंचुरी जड़ लगातार दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतक लगाया है.

Varma scoring a T20I century

5. तिलक वर्मा (भारत)

भारत के स्टार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और चौथे मुकाबले लगातार दो टी20 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. वह इस खास लिस्ट में शामिल होने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

Trending This Week