• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • Champions Trophy 2017: इन 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों का रहा जलवा, कोई नहीं टिक पाया

Champions Trophy 2017: इन 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों का रहा जलवा, कोई नहीं टिक पाया

Edited By : Bharat Malhotra | Feb 14, 2025, 01:21 PM IST

Published On Feb 14, 2025, 01:21 PM IST

Last UpdatedFeb 14, 2025, 01:21 PM IST

Champions Trophy 2017: चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट. देखें रिकॉर्ड

1 /10

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

2 /10

शिखर धवन

भारत के ओपनर शिखर धवन 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. शिखर धवन ने 5 पारियों में 67.60 के औसत से 338 रन बनाए थे. उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे.

3 /10

रोहित शर्मा

रोहित इस सूची में दूसरे नंबर पर रहे. रोहित ने भी 5 मैचों की 5 पारियों में 300 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 76.00 के औसत से 304 रन बनाए. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित ने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाईं.

4 /10

तमीम इकबाल

बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में चार मैच खेले और 293 रन बनाए. तमीम का औसत 73.25 का रहा. उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी जड़ी.

5 /10

जो रूट

इंग्लैंड के रूट ने भी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में चार मैच खेले. उन्होंने 86.00 के औसत से 258 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी जड़ी.

6 /10

विराट कोहली

तब भारत के कप्तान रहे विराट कोहली ने पांच मैचों में 129 के कमाल के औसत से 258 रन बनाए. कोहली ने सेंचुरी तो कोई नहीं लगाई लेकिन 3 हाफ सेंचुरी जरूर जड़ीं.

7 /10

अब बात चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की

पाकिस्तान के पेसर हसन अली टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अली ने 5 मैचों में 13 विकेट लिए. और उनका इकॉनमी रेट 4.29 का रहा. वह इकलौते गेंदबाज रहे जिन्होंने टूर्नमेंट में 10 से ज्यादा विकेट लिए.

8 /10

हसन अली

ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड ने तीन मैचों में 9 विकेट लिए. हेजलवुड का इकॉनमी रेट 5.07 का था और स्ट्राइक रेट 18.66 का.

9 /10

जोश हेजलवुड

पाकिस्तान के एक और पेसर जुनैद खान ने चार मैचों में 8 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 4.58 का राह औस स्ट्राइक रेट 25.37 का.

10 /10

जुनैद खान

इंग्लैंड के पेसर लियाम प्लंकेट ने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में 4 मैचों में 8 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 5.85 का रहा. उनका स्ट्राइक रेट 25.12 का रहा.