- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बदली नजर आएगी टीम इंडिया, पहली बार दिखेंगे यह खिलाड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बदली नजर आएगी टीम इंडिया, पहली बार दिखेंगे यह खिलाड़ी
Published On Jan 19, 2025, 11:45 AM IST
Last UpdatedJan 19, 2025, 11:45 AM IST
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं, इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम भी शामिल है
19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा. यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा. चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी 15 मुकाबले चार वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें तीन वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. फाइनल 09 मार्च को खेला जाएगा.
पहली बार खेलते नजर आएंगे यह भारतीय खिलाड़ी
2025 की टीम में कई खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू कर रहे हैं. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे.
छह खिलाड़ी पहले चैंपियंस ट्रॉफी का रहे हैं हिस्सा
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में से केवल छह खिलाड़ी ही पहले इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं, इसमें रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शामिल हैं.
टीम इंडिया का शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे. 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं, इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम भी शामिल है. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी आठ टीमें अपने-अपने ग्रुप में तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. भारतीय टीम के शेड्यूल की बात करें तो टीम इंडिया 20 फरवरी को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश से खेलेगी. इसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा. 02 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड से अपने आखिरी लीग मुकाबले में भिड़ेगी.
टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल