×

10 साल बाद टीम को बनाया था चैंपियन, अब केकेआर से अलग हुए चंद्रकांत पंडित

चंद्रकांत पंडित को 2023 से पहले केकेआर ने मुख्य कोच नियुक्त किया था. उनके कार्यकाल के पहले साल में टीम नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना तालिका में सातवें स्थान पर रही थी, मगर अगले सीजन टीम ने खिताब जीता.

KKR Champion

KKR Champion

Chandrakant Pandit part ways with KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित से मंगलवार को अलग होने की घोषणा की. चंद्रकांत पंडित के मार्गदर्शन में केकेआर ने 2024 में आईपीएल का खिताब जीता था.

Chandrakant pandit KKR Coach
Chandrakant pandit KKR Coach

2023 आईपीएल सत्र से पहले टीम से जुड़े थे चंद्रकांत पंडित

चंद्रकांत पंडित 2023 आईपीएल सत्र से पहले टीम से जुड़े थे. उनकी देखरेख में केकेआर 2024 में आईपीएल चैंपियन बनीं थी जबकि 2025 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आयी और वह तालिका में आठवें पायदान पर रही. यह इस लीग में उसके सबसे खराब प्रदर्शन में से एक था.

Chandrakant pandit KKR
Chandrakant pandit KKR

केकेआर ने लिखा, हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं,

केकेआर ने ‘एक्स’ पर लिखा, चंद्रकांत पंडित ने नये अवसरों की तलाश करने का फैसला किया है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच नहीं रहेंगे, हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं.

Chandrakant pandit
Chandrakant pandit


उनके नेतृत्व और अनुशासन ने टीम पर प्रभाव छोड़ा: केकेआर

केकेआर ने आगे लिखा, उन्होंने 2024 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाने के साथ एक मजबूत और जुझारू टीम बनाने में मदद करना शामिल है, उनके नेतृत्व और अनुशासन ने टीम पर स्थाई और मजबूत प्रभाव छोड़ा है, हम उन्हें भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं.

KKR Champion
KKR Champion

2024 में दिलाया केकेआर को 10 साल बाद खिताब

भारतीय घरेलू क्रिकेट में सम्मानित नामों में शुमार चंद्रकांत पंडित को 2023 से पहले केकेआर ने मुख्य कोच नियुक्त किया था. उनके कार्यकाल के पहले साल में टीम नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना तालिका में सातवें स्थान पर रही थी, अय्यर चोट के कारण इस सत्र में खेल से दूर रहे थे. इसके अगले साल अय्यर की टीम में वापसी हुई और भारतीय तथा इस फ्रेंचाइजी के दिग्गज गौतम गंभीर मेंटोर के तौर पर टीम से जुड़े. पंडित के मार्गदर्शन में केकेआर ने न केवल खिताब जीता, बल्कि अपने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अंक और सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट भी हासिल किया. केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल खिताब अपने नाम किया था.

KKR
KKR

2025 में केकेआर का रहा निराशानजक प्रदर्शन

हालांकि केकेआर की टीम 2025 में यह लय बरकरार नहीं रख सकी, टीम 14 लीग मैचों में से सिर्फ में जीत दर्ज कर सकी और अपने आखिरी दो मैच बाकी रहते ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी थी.

Trending This Week