• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL Auction RTM: चेन्नई सुपर किंग्स- 5 में से किसके लिए चलेगा तुरुप का पत्ता- या अनजान खिलाड़ी करेगा सरप्राइज

IPL Auction RTM: चेन्नई सुपर किंग्स- 5 में से किसके लिए चलेगा तुरुप का पत्ता- या अनजान खिलाड़ी करेगा सरप्राइज

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 15, 2024, 02:24 PM IST

Published On Nov 15, 2024, 02:24 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2024, 02:24 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किस खिलाड़ी पर अपना आरटीएम इस्तेमाल कर सकती है.

1 /8

क्या है आरटीएम

राइट टू मैच यानी अगर किसी अपनी टीम को उसी खिलाड़ी को अपने साथ रखना है जो उसने रिलीज कर दिया है तो वह नीलामी में उस खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली पर राइट टू मैच करके ऐसा कर सकता है. इसमें एक नियम यह लगाया गया है कि टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को ही रीटेन कर सकती हैं. इसमें आरटीएम और दोनों रिटेंशन शामिल हैं. टीमें अधिकतम पांच कैप्ड और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रीटेन कर सकती हैं. चेन्नई ने चूंकि पांच खिलाड़ियों को रीटेन किया है तो उसके पास बस एक ही खिलाड़ी के लिए आरटीएम की जगह बचती है. और चूंकि धोनी अनकैप्ड हैं तो टीम एक कैप्ड या एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ रख सकती है.

2 /8

तो चेन्नई के पास क्या हैं विकल्प

चेन्नई के पास विकल्प है कि वह किसी भी तरह का खिलाड़ी चुन सकती है. कैप्ड खिलाड़ियों में पांच ऐसे कैप्ड खिलाड़ी हैं जिन पर चेन्नई दांव खेल सकती है. वहीं एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है.

3 /8

डेवॉन कॉन्वे

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज कॉन्वे चेन्नई की टीम के साथ अच्छी तरह मिलजुल गए हैं. साल 2023 में जब चेन्नई ने खिताब जीता तो कॉन्वे ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने सीजन में 672 रन बनाए थे. वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. कॉन्वे की उम्र 33 साल है और दूसरी टीमों के लिए यह भले ही आकर्षक न हो लेकिन चेन्नई चूंकि अनुभव को बहुत तरजीह देती है, वह उन पर दांव लगा सकती है.

4 /8

दीपक चाहर

दीपक चाहर को धोनी की आर्मी का सिपाही कह सकते हैं. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी के कप्तानी में खेले, निखरे और आगे बढ़े. उनकी उम्र 32 साल है जो ज्यादा परेशानी की बात नहीं है. नई गेंद को स्विंग करवाकर वह पावरप्ले में टीम को शुरुआती कामयाबी दिलाते रहे हैं. लेकिन एक ही बात जो उनके खिलाफ जाती है और वह चोट. चाहर कई बार चोटिल हो चुके हैं. सीजन से भी बाहर रह चुके हैं. तो क्या ऐसे गेंदबाज पर चेन्नई दांव खेलना चाहेगी?

5 /8

महीश तीक्ष्णा

श्रीलंका का यह मिस्ट्री स्पिनर चेन्नई के काम आ सकता है. चेन्नई की धीमी और टर्न पिच पर तीक्ष्णा की फिरकी काफी तीख साबित हुई है. चेन्नई के बाहर भी वह कमाल करते रहे हैं. चेन्नई के लिए तीक्ष्णा ने 27 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका इकॉनमी रेट 7.66 का रहा है.

6 /8

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के ही रविंद्र की उम्र 24 साल है, वह निवेश के लिहाज से बेहतर हो सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में भले ही बहुत अच्छा प्रदर्शन न किया हो लेकिन दुनियाभर में खेले जाने वाले मैचों में उन्होंने बल्ले से प्रभावित किया है. वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो एक एडिशन बेनेफिट है. कुछ-कुछ रविंद्र जडेजा जैसा काम वह कर सकते हैं.

7 /8

तुषार देशपांडे

अगर चाहर को खरीदने की चाहत पूरी नहीं हो पाती तो चेन्नई तुषार देशपांडे के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती है. 29 साल के देशपांडे ने चेन्नई के साथ तीन साल का वक्त बिताया है. वह यहां परखे और निखरे हैं. वह 2022 में चेन्नई की टीम में आए. पर उस साल उन्हें सिर्फ दो ही मैच खेलने को मिले. अगले दो साल में उन्होंने चेन्नई के लिए 38 विकेट लिए.

8 /8

समीर रिजवी

वैसे आरटीएम एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है जिसे चेन्नई सिर्फ एक ही बार चला सकती है. और इस बात की संभावना है कि चेन्नई कैप्ड खिलाड़ियों पर ही ज्यादा दांव लगाएगी. किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए इसका इस्तेमाल होने की संभावना कम है. पर अगर ऐसी स्थिति बन जाती है कि चेन्नई को किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए इसका इस्तेमाल करना पड़ा तो समीर रिजवी वह नाम हो सकता है. अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी रिजवी की खासियत है. और चेन्नई अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता के लिए रिजवी को शामिल कर सकती है.