IPL 2026: CSK ने रचा इतिहास, अकिल हुसैन ने ड्वेन ब्रावो का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Published On Apr 24, 2026, 03:05 PM IST
Last UpdatedApr 24, 2026, 03:05 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. चेन्नई की आईपीएल 2026 में यह तीसरी जीत है.
चेन्नई की टीम को मिली सबसे बड़ी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास की सबसे बड़ी जीत (103 रन) भी है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 97 रन से मैच अपने नाम किया था.
चेन्नई ने रचा इतिहास
वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही चेन्नई की टीम आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 मुकाबले में 19 जीत हासिल की है. गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है.
संजू सैमसन ने शतक के साथ खास लिस्ट में बनाई जगह
संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में दोहरा शतक लगाया. यह टी-20 में उनका आठवां शतक है. उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की, जिनके नाम आठ शतक लगाने का रिकॉर्ड है. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दो शतक लगाकर शेन वाटसन, रुतुराज गायकवाड़, मुरली विजय और सुरेश रैना के खास लिस्ट में जगह बनाई है, जिनके नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दो-दो शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
अकिल हुसैन ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का 13 साल पुराना रिकॉर्ड
अकील हुसैन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अकील सीएसके के लिए आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले कैरेबियाई गेंदबाज बन गए हैं. ब्रावो ने साल 2013 में सीएसके के लिए मुंबई के ही खिलाफ 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. वहीं अकील हुसैन ने महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम तिया. अकिल हुसैन ने ब्रावो का 13 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंची चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2026 की तीसरी जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई की टीम ने इस सीजन सात मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम ने तीन मुकाबले जीते हैं.