रुतुराज गायकवाड़ पर भारी, स्टॉयनिस की पारी- देखें चेन्नई में कैसे हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 24, 2024, 07:36 AM IST

Published On Apr 24, 2024, 07:36 AM IST

Last UpdatedApr 24, 2024, 07:36 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. इस मुकाबले में उसकी जीत के हीरो रहे मार्कस स्टॉयनिस.

1 /7

IPL में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी

मार्कस स्टॉयनिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 124 रन की पारी खेली. यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंनें पॉल वालथाटी का 2011 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वलथाटी ने पंजाब की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहाली में 120 रन की नाबाद पारी खेली थी.

2 /7

सहवाग का रिकॉर्ड भी टूटा

स्टॉयनिस ने वीरेंद्र सहवाग का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ा. सहवाग ने 2014 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 122 रन बनाए थे.

3 /7

चेन्नई में सबसे बड़ा टारगेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई में 211 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह चेन्नई में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 206 रन का टारगेट हासिल किया था.

4 /7

यह भी कमाल का रिकॉर्ड

आखिरी 8 ओवरों में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 113 रन चाहिए थे. सिर्फ एक टीम ने आखिरी 8 ओवरों (13-20) के बीच इससे ज्यादा रन हासिल किए हैं. वह मुंबई इंडियंस है जिसने 2021 के आईपीएल में 125 रन बनाए थे.

5 /7

गायकवाड़ की सेंचुरी नहीं आई काम

रुतुराज गायकवाड़ की चार सेंचुरी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई हैं. टी20 क्रिकेट में सिर्फ क्रिस गेल ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनसे आगे हैं. गेल की छह ऐसी सेंचुरी हैं जो टीम को जीत नहीं दिला पाई हैं. विराट कोहली की तीन व हाशिम अमला और संजू सैमसन की दो-दो टी20 सेंचुरी टीम की जीत में काम नहीं आई हैं.

6 /7

आखिरी ओवर में कमाल

आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. चेन्नई के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से आखिरी ओवर में बनाए गए ये सबसे ज्यादा रन हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई के खिलाफ 2020 में 17 रन बनाए थे.

7 /7

सिर्फ 5 बार, इस साल तीसरी बार

आईपीएल में ऐसे सिर्फ 5 मौके हैं जब दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई. ये पांचों मौके 2023 की शुरुआत से हुए हैं. और तीन तो इसी सीजन में हुए हैं.