• Home
  • Photos
  • हैट्रिक, फाइव विकेट हॉल और हाफ सेंचुरी, क्लोई ट्रायोन ने ODI में बनाया बड़ा कीर्तिमान

हैट्रिक, फाइव विकेट हॉल और हाफ सेंचुरी, क्लोई ट्रायोन ने ODI में बनाया बड़ा कीर्तिमान

Edited By : Akhilesh Tripathi | May 11, 2025, 11:40 AM IST

Published On May 11, 2025, 11:40 AM IST

Last UpdatedMay 11, 2025, 11:40 AM IST

क्लोई ट्रायोन साउथ अफ्रीका के लिए हैट्रिक लेने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले डेन वैन नीकर्क और मसाबाटा क्लास ने यह कारनामा किया था.

1 /5
(Image credit- @ProteasWomenCSA X)

क्लोई ट्रायोन ने जड़ा अर्धशतक

क्लोई ट्रायोन ने इस मैच में 51 गेंद में 74 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका की टीम ने क्लाई ट्रायोन की पारी के अलावा एनेरी डर्कसेन (104) के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए.

2 /5
(Image credit- @ProteasWomenCSA X)

42वें ओवर में ली हैट्रिक

42वें ओवर में लगातार तीन गेंदों में देवमी विहंगा (16), सुगंधिका कुमारी (0) और मल्की मदारा (0) को आउट करते हुए उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. वह साउथ अफ्रीका के लिए हैट्रिक लेने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले डेन वैन नीकर्क और मसाबाटा क्लास ने यह कारनामा किया था.

3 /5
(Image credit- @ProteasWomenCSA X)

फाइव विकेट हॉल हासिल किया

बाएं हाथ की स्पिनर क्लोई ट्रायोन ने हसीनी परेरा (30) और विशमी गुणरत्ने (24) को क्रमश: 10वें और 14 वें ओवर में आउट किया. इसके बाद 42वें ओवर में हैट्रिक लेकर उन्होंने फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया.


4 /5
(Image credit- @ProteasWomenCSA X)

साउथ अफ्रीका ने 76 रन से जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 315 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 239 रन पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की टीम ने मुकाबले को 76 रन से जीता, हालांकि इस जीत के बाद भी साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी.

5 /5
(Image credit- @ProteasWomenCSA X)

मुझे रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं था

वहीं इस जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुनीं गईं क्लोई ट्रायोन ने कहा, उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था, लेकिन मैं इसका स्वागत करती हूं, यह एक बड़ी उपलब्धि है.